विजय दशमी पर बुराई पर अच्छाई की भव्य विजय, रावण दहन देखने उमड़ा अपार जनसैलाब
1 min read
सुल्तानपुर में विजयदशमी के पावन पर्व पर अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक रावण दहन का भव्य आयोजन हुआ। सत्य की जीत के इस अलौकिक दृश्य को देखने के लिए पूरा शहर राममय हो गया और मैदान में अपार जनसमूह उमड़ पड़ा।
जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठा पूरा पंडाल, जैसे ही अहंकार के प्रतीक रावण के पुतले का दहन हुआ, उपस्थित जनसमुदाय ने बुराई पर अच्छाई की जीत का जयघोष किया।
इस पावन अवसर पर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह, पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल, एसडीएम सदर गरिमा सोनाटिया समेत जिले के सभी आला अधिकारी मौके पर मौजूद रहे और सुरक्षा व शांति व्यवस्था को संभाले रहे !!


