October 20, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

नेहा सिंह राठौर का अपमान देश की महिलाओं का अपमान, एबीपी न्यूज़ माफी मांगे :- शाहिद कुरैशी

1 min read
Spread the love

गोंडा। शहर कांग्रेस कमेटी ने प्रसिद्ध लोकगायिका नेहा सिंह राठौर पर एबीपी न्यूज़ द्वारा चलाई गई भ्रामक और तथ्यहीन खबर की कड़ी निंदा की है। सोमवार को कांग्रेस भवन कार्यालय में शहर अध्यक्ष सभासद शाहिद अली कुरैशी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में यह प्रस्ताव पारित किया गया। शहर अध्यक्ष ने कहा कि श्राप देने से कांग्रेस समाप्त नहीं होगी। यह वही कांग्रेस है जो अंग्रेजों से लड़ी थी और आज अडानी-अंबानी के ठेकेदारों से लड़ रही है। उन्होंने कहा कि सच बोलने वाली देश की बेटी नेहा सिंह राठौर का अपमान पूरे देश की महिलाओं का अपमान है। एबीपी न्यूज़ अपनी चापलूसी बंद करे और सार्वजनिक रूप से माफी मांगे। महिलाओं का अपमान कांग्रेस कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। कांग्रेस थी, है और हमेशा रहेगी।
बैठक के दौरान संगठन को मजबूत करते हुए शौकत अली उर्फ माली बाबा को शहर कांग्रेस कमेटी का सोशल मीडिया प्रभारी (इंचार्ज) नियुक्त किया गया। इसके साथ ही साबिर अली को कांग्रेस पार्टी का पटका पहनाकर सम्मान के साथ पार्टी में शामिल कराया गया। शहर अध्यक्ष ने उनका कांग्रेस परिवार में हार्दिक स्वागत किया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्रदेश संगठन मंत्री (सेवादल) अनीश नाना, शहर संगठन प्रभारी सुकई भारती, शहर उपाध्यक्ष मुकेश सोनी, शौकत अली उर्फ माली बाबा, घनश्याम दास बाबा, शिव शंकर गौड़, मोहम्मद रिजवान, दिनेश सोनी, रहीम, मोहम्मद इकरार, कैलाश चंद श्रीवास्तव सहित दर्जनों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *