October 17, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

बेटे का यूपी पुलिस में चयन,परिवार में और मोहल्ले में जश्न का माहौल

1 min read
Spread the love

सैलून कर्मी के बेटे का यूपी पुलिस में चयन,परिवार में और मोहल्ले में जश्न का माहौल

सदर बाजार के अंकित शर्मा ने घर पर रहकर की तैयारी, परीक्षा में सफलता अर्जित कर खाकी वर्दी की हासिल

करनैलगंज (गोण्डा)। प्रतिभा संसाधनों की मोहताज नहीं होती। इसे सच कर दिखाया है करनैलगंज के सदर बाजार निवासी अंकित शर्मा ने। छोटी सी सैलून की दुकान चलाकर परिवार का पालन-पोषण करने वाले अनिल शर्मा के बेटे का चयन उत्तर प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल पद पर हुआ है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अंकित ने अपनी शुरुआती शिक्षा नगर के प्रतिष्ठित कन्हैयालाल इंटर कॉलेज से प्राप्त की। इंटर के बाद उन्होंने बड़े शहरों की महंगी कोचिंग का रुख नहीं किया, बल्कि घर पर रहकर ही पूरी लगन, अनुशासन और एकाग्रता के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी शुरू कर दी। रात-रात भर किताबों में की गई मेहनत आखिरकार रंग लाई और उन्होंने यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा में सफलता अर्जित कर खाकी वर्दी हासिल कर ली।
बेटे के पुलिस में चयन की खबर मिलते ही पिता अनिल शर्मा की आंखें खुशी से नम हो गईं। उन्होंने कहा कि बेटे ने आज सिर गर्व से ऊंचा कर दिया। मेहनत कभी बेकार नहीं जाती। इस सफलता से न सिर्फ शर्मा परिवार में बल्कि पूरे सदर बाजार और मोहल्ले में जश्न का माहौल है।
अंकित की इस उपलब्धि पर डॉ. बीपी सिंह, जयनाथ सिंह, भाजपा नेता श्याम किशोर मिश्रा, राजीव तिवारी उर्फ बाबू तिवारी, संजय मिश्रा, महेश पाण्डेय, बबलू गोस्वामी, सिद्धार्थ गौतम, सुमित शर्मा, मनीष शर्मा सहित तमाम क्षेत्रवासियों, इष्ट-मित्रों और सगे-संबंधियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *