October 17, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

शिवानी सिंह का यूपी पुलिस में चयन, परिवार में खुशी की लहर

1 min read
Spread the love

शिवानी सिंह का यूपी पुलिस में चयन, परिवार में खुशी की लहर

मां आंगनबाड़ी में कार्यरत, पिता करते हैं प्राइवेट नौकरी; बेटी की सफलता से गांव का बढ़ा मान

कर्नलगंज, गोंडा। तहसील क्षेत्र अंतर्गत हलधरमऊ ब्लॉक की ग्राम पंचायत पड़रिया निवासी शिवानी सिंह का उत्तर प्रदेश पुलिस में चयन होने से परिवार में खुशी का माहौल है। उनकी इस उपलब्धि से परिजनों, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों में उत्साह है।
शिवानी सिंह की मां आंगनबाड़ी में कार्यरत हैं, जबकि उनके पिता निजी क्षेत्र में नौकरी करते हैं। सामान्य पारिवारिक पृष्ठभूमि से आने वाली शिवानी ने अपनी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के बल पर यह सफलता हासिल कर परिवार का नाम रोशन किया है।
बेटी के यूपी पुलिस में चयन की खबर से परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। शिवानी की इस उपलब्धि को उनकी मेहनत और परिवार के सहयोग का परिणाम माना जा रहा है। उनकी सफलता क्षेत्र के अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणास्रोत है कि लगन और निरंतर प्रयास से लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
शिवानी सिंह के चयन पर गांव में हर्ष का माहौल है। परिजनों और शुभचिंतकों की ओर से उन्हें बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *