September 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

स्मैक तस्करों पर पुलिस का शिकंजा 112 ग्राम नशीला पदार्थ के साथ गिरफ्तार

1 min read
Spread the love
बल्दीराय/सुलतानपुर

नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए दो कथित स्मैक तस्करों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने दोनों के कब्जे से कुल 112 ग्राम अवैध स्मैक बरामद करने का दावा किया है, कार्रवाई के बाद आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया गया।

पुलिस के मुताबिक कल 9 सितंबर की रात करीब 11 बजे महुली अंडरपास के पास पुलिस टीम रात्रि चेकिंग कर रही थी इसी दौरान जग्गी बाबा कुटी की तरफ से तेज रफ्तार मोटरसाइकिल पर दो युवक आते दिखाई दिए।

पुलिस को देखते ही दोनों ने मोटरसाइकिल मोड़कर भागने का प्रयास किया संदिग्ध हरकत देखकर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपियों की पहचान अनुराग दुबे पुत्र स्वर्गीय शिवानंद दुबे, निवासी सुखबडेरी मोड़, मजरे बहुरावां तथा आजाद तिवारी पुत्र दिनेश तिवारी, निवासी लादी तिवारी का पुरवा, मजरे समरथपुर, थाना बल्दीराय के रूप में हुई।

जामा तलाशी के दौरान अनुराग दुबे के कब्जे से 62 ग्राम और आजाद तिवारी के कब्जे से 50 ग्राम स्मैक बरामद होने की बात पुलिस ने कही है।

वरिष्ठ उपनिरीक्षक अब्दुल कादर खां की टीम दोनों आरोपियों को बरामद माल सहित थाने ले गई, पुलिस के अनुसार मामले में मुकदमा संख्या 189/2026, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

जांच में दोनों आरोपियों का पूर्व आपराधिक इतिहास भी सामने आया है अनुराग के खिलाफ अयोध्या के विभिन्न थानों में तथा आजाद के खिलाफ बल्दीराय और कैंट अयोध्या में पूर्व मुकदमे दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है।

अब असली चुनौती सप्लाई नेटवर्क तक पहुंचने की
दो युवकों की गिरफ्तारी और 112 ग्राम स्मैक की बरामदगी पुलिस की कार्रवाई जरूर है, लेकिन बड़ा सवाल यह है कि इतनी मात्रा में स्मैक इनके पास पहुंची कहां से और इसके पीछे कौन-कौन लोग सक्रिय हैं?

यदि पुलिस इस पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़कर सप्लायर और मुख्य कारोबारियों तक पहुंचती है, तभी नशे के कारोबार पर वास्तविक चोट मानी जाएगी।

फिलहाल दोनों आरोपियों को न्यायालय भेज दिया गया है, पुलिस की इस कार्रवाई से नशे के कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *