July 24, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

क्रिटिकल कॉरिडोर पर चला सघन चेकिंग अभियान, 380 वाहनों के कटे चालान

1 min read
Spread the love

सुल्तानपुर

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में गुरुवार को जनपद के चिन्हित क्रिटिकल कॉरिडोर क्षेत्रों में विशेष वाहन चेकिंग एवं यातायात जागरूकता अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने दोपहिया और चारपहिया वाहनों की सघन चेकिंग की। इस दौरान वाहन चालकों को निर्धारित गति सीमा का पालन करने, हेलमेट व सीट बेल्ट अनिवार्य रूप से लगाने, नशे की हालत में वाहन न चलाने, गलत दिशा में वाहन न ले जाने तथा अन्य यातायात नियमों का पालन करने के प्रति जागरूक किया गया।

380 वाहनों पर कार्रवाई, 7.40 लाख का शमन शुल्क वसूला
पुलिस के अनुसार अभियान के दौरान यातायात नियम तोड़ने वाले कुल 380 वाहनों का चालान किया गया। इससे 7,40,500 रुपये का शमन शुल्क वसूल किया गया।

  • हेलमेट न पहनने पर 232 चालान
  • तीन सवारी पर 23 चालान
  • 06 वाहन सीज किए गए

पुलिस का कहना है कि सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

पुलिस की अपील
सुल्तानपुर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे स्वयं और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए यातायात नियमों का पालन करें। “सुरक्षित यात्रा ही जीवन की सुरक्षा का आधार है।”

Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *