July 23, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

दुर्घटना में जान गंवाने वाली छात्रा के परिजनों को शिक्षकों ने दी एक लाख रुपये की सहायता

1 min read
Spread the love

सुल्तानपुर।

भदैया ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय पखरौली की कक्षा एक की छात्रा अश्विनी प्रजापति की 14 जुलाई को विद्यालय गेट के सामने ऑटो रिक्शा की टक्कर से हुई मौत के बाद शिक्षकों ने मानवीय पहल की। ब्लॉक संसाधन केंद्र भदैया में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षकों के सहयोग से एकत्रित एक लाख रुपये का चेक मृतक छात्रा के माता-पिता को सौंपा गया।चेक खंड शिक्षा अधिकारी शिवशंकर मिश्र, उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष दिनेश उपाध्याय तथा जूनियर शिक्षक संघ के जिलामंत्री कलहू पाल ने संयुक्त रूप से प्रदान किया। इस अवसर पर बीईओ शिवशंकर मिश्र ने सहयोग करने वाले सभी शिक्षकों, संकुल प्रभारियों और शिक्षक संगठनों के पदाधिकारियों का आभार जताया। कार्यक्रम में ब्लॉक मंत्री बिपिन यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष धर्मेंद्र राय, श्याम किशोर दूबे, जबीउल्ला, विष्णु शंकर, सतीश, संजय कुशवाहा सहित अनेक शिक्षक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *