July 23, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

अंतर्जनपदीय गौ-तस्कर मुठभेड़ में घायल,पुलिस खंगाल रही पूरे गिरोह की कुंडली

1 min read
Spread the love

अंतर्जनपदीय गौ-तस्कर मुफीद मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार-पुलिस खंगाल रही पूरे गिरोह की कुंडली

10 बैल पकड़े, 1 तस्कर फरार- रात में मुफीद को पुलिस ने पैर में गोली मारकर पकड़ा

गोण्डा।

नवाबगंज पुलिस और एसओजी टीम ने मंगलवार देर रात मुठभेड़ के बाद अंतर्जनपदीय गौ-तस्करी के फरार आरोपी मुफीद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में उसके दाहिने पैर में गोली लगी। घायल अवस्था में उसे गिरफ्तार कर गोंडा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

10 बैलों से भरी डीसीएम पकड़ी, तस्कर हुआ था फरार

पुलिस के मुताबिक मंगलवार सुबह करीब 10 बजे नवाबगंज पुलिस ने चेकिंग के दौरान 10 बैलों से भरी एक डीसीएम पकड़ी थी। कार्रवाई के दौरान मुफीद का साथी अयाज गिरफ्तार हो गया था, जबकि मुफीद मौके से फरार हो गया था। घटना के बाद एसपी विनीत जायसवाल ने उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीमें गठित की थीं।

नगवा मोड़ के पास हुई मुठभेड़

मुठभेड़ मंगलवार रात करीब 11:40 बजे नवाबगंज थाना क्षेत्र के नगवा मोड़ से कर्बला जाने वाली सड़क पर हुई। पुलिस के अनुसार चेकिंग के दौरान बिना नंबर प्लेट की सुपर स्प्लेंडर से आ रहे मुफीद को रुकने का इशारा किया गया। आरोप है कि पुलिस को देखकर मुफीद ने तमंचा निकालकर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली उसके दाहिने पैर में लगी और उसे दबोच लिया गया। उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा और बाइक बरामद की गई है।

गिरोह की कुंडली खंगाल रही पुलिस

एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि मुफीद के खिलाफ नवाबगंज थाने में गौ-तस्करी, पशु क्रूरता और आर्म्स एक्ट के तहत 3 मुकदमे पहले से दर्ज हैं। वह लगातार गौ-तस्करी की घटनाओं में संलिप्त था। अब पुलिस उसके आपराधिक नेटवर्क की जांच कर रही है कि पशुओं को कहां से लाया जाता था और कहां सप्लाई की जाती थी। पूछताछ में और भी नाम सामने आने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *