July 23, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

आशान्वित जिला एवं ब्लॉक कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा, सभी सूचकांकों में बेहतर प्रदर्शन के दिए निर्देश,

1 min read
Spread the love

धौलपुर, राजस्थान
आशान्वित जिला एवं ब्लॉक कार्यक्रम की समीक्षा बैठक जिला कलक्टर श्रीनिधि बी टी की अध्यक्षता में जिला कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों एवं निर्धारित सूचकांकों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई।
जिला कलक्टर ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम के सभी प्रमुख संकेतकों में सुधार लाने के लिए विभागीय स्तर पर समन्वय के साथ प्रभावी कार्ययोजना बनाकर कार्य करें। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, कृषि, पेयजल, आधारभूत सुविधाओं एवं अन्य विकासात्मक क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण सेवाएं सुनिश्चित कर आमजन को योजनाओं का अधिकतम लाभ उपलब्ध कराया जाए।
उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जिन सूचकांकों में प्रगति अपेक्षाकृत कम है, उनमें विशेष प्रयास करते हुए समयबद्ध लक्ष्य प्राप्त किए जाएं। साथ ही योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग कर प्रगति की समीक्षा की जाए, ताकि जिले का प्रदर्शन और अधिक बेहतर हो सके।
बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अपने-अपने विभाग की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की तथा आगामी कार्ययोजना से जिला कलक्टर को अवगत कराया। जिला कलक्टर ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए आशान्वित जिला एवं ब्लॉक कार्यक्रम के लक्ष्यों को समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद ए एन सोमनाथ, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद बबली राम जाट, उप निदेशक महिला बाल विकास भूपेश गर्ग,मुख्य आयोजना अधिकारी मनोज कुमार सिंघल सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

विजय कुमार शर्मा ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *