छिनैती करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
1 min readप्रयागराज

छिनैती के अभियोग से सम्बन्धित 02 अभियुक्त थाना सिविल लाइन्स पुलिस द्वारा गिरफ्तार कब्जे से 02 मोबाइल फोन व घटना मे प्रयुक्त 01 मोटरसाइकिल बरामद
थाना सिविल लाइन्स पुलिस द्वारा थाना स्थानीय के पंजीकृत मु0अ0सं0-238/2026 धारा 304(2) बी0एन0एस0 से सम्बन्धित 02 अभियुक्तों 1. सागर कुमार पुत्र स्व राकेश कुमार निवासी 89 गढ़ी कला लीडर रोड थाना शाहगंज जनपद प्रयागराज 2. आयुष हेला पुत्र विजय कुमार निवासी 109 लीडर रोड थाना शाहगंज जनपद प्रयागराज को मुखबिर की सूचना पर आज दिनांक- 18.07.2026 को राजापुर कब्रिस्तान थाना क्षेत्र कैण्ट से गिरफ्तार किया गया तथा उनके कब्जे से 02 मोबाइल फोन ( 1.सैमसंग गैलेक्सी एफ 15 5जी,2. ओप्पो ) व घटना मे प्रयुक्त 01 मोटरसाइकिल रजि नं0- UP70HW2681 बरामद किया गया । बरामदगी के आधार पर उक्त अभियोग मे धारा 317(2) बीएनएस की बढोत्तरी की गयी । नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण –
- सागर कुमार पुत्र स्व0 राकेश कुमार निवासी 89 गढ़ी कला लीडर रोड थाना शाहगंज जनपद प्रयागराज उम्र 19 वर्ष
- आयुष हेला पुत्र विजय कुमार निवासी 109 लीडर रोड थाना शाहगंज जनपद प्रयागराज उम्र लगभग 18 वर्ष
बरामदगी का विवरण –
- 02 मोबाइल फोन ( 1. सैमसंग गैलेक्सी एफ 15 5जी 2. ओप्पो (छिनैती के)
- 01 मोटरसाइकिल रजि0 नं0- UP70HW2681
सम्बन्धित अभियोग का विवरण –
मु0अ0सं0-238/2026 धारा 304(2),317(2) बी0एन0एस0 थाना सिविल लाइन्स कमिश्नरेट प्रयागराज
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण–
- उ0नि0 अभय कुमार सिंह थाना सिविल लाइन्स कमिश्नरेट प्रयागराज ।
- उ0नि0 दधिबल यादव थाना सिविल लाइन्स कमिश्नरेट प्रयागराज ।
- हे0का0 मो0 समीर थाना सिविल लाइन्स कमिश्नरेट प्रयागराज ।
- हे0का0 राजेश कुमार थाना सिविल लाइन्स कमिश्नरेट प्रयागराज ।
- रि0का0 विशाल कुमार थाना सिविल लाइन्स कमिश्नरेट प्रयागराज ।
