July 18, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

16 वर्षीय किशोरी रहस्यमय ढंग से लापता, शादी की नीयत से भगाने का आरोप एफआईआर दर्ज

1 min read
Spread the love

पड़ोसी के साले पर आया दिल, या रची गई साजिश

16 वर्षीय किशोरी रहस्यमय ढंग से लापता, शादी की नीयत से भगाने का आरोप; दो युवकों पर FIR

बांदा के देहात कोतवाली क्षेत्र के तिंदवारी इलाके से 16 वर्षीय नाबालिग किशोरी के अचानक लापता होने से हड़कंप मच गया। परिजनों ने पड़ोस में रहने वाले युवक के साले पर किशोरी को बहला-फुसलाकर शादी की नीयत से भगा ले जाने का गंभीर आरोप लगाया है। मामले में एक अन्य युवक पर भी सहयोग करने का आरोप लगा है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच तेज कर दी है।
पीड़ित पिता के अनुसार, 14 जुलाई को उसकी 16 वर्षीय पुत्री घर से लापता हो गई। आरोप है कि पड़ोसी का साला रामनरेश पुत्र हरिप्रसाद वर्मा, निवासी पतवन थाना बबेरू, किशोरी को अपने साथ ले गया। वहीं, इस पूरी घटना में उसके दोस्त धर्मेंद्र, निवासी ग्राम आऊ थाना अतर्रा, की भी भूमिका बताई गई है।
परिजनों ने पहले अपने स्तर पर काफी खोजबीन की, लेकिन जब बेटी का कोई सुराग नहीं मिला तो पुलिस की शरण ली। तहरीर के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है।
पुलिस का कहना है कि किशोरी की सकुशल बरामदगी और आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए टीमें सक्रिय कर दी गई हैं। मामले के हर पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है।

“तिंदवारी से 16 वर्षीय किशोरी लापता

पड़ोसी के साले पर शादी की नीयत से भगाने का आरोप, साथी समेत दो पर FIR; पुलिस ने तेज की तलाश”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *