करणी सेना चीफ का बड़ा एलान, 50 सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा
1 min read‘योगी का सम्मान, पर BJP के गुलाम नहीं…’ करणी सेना चीफ का बड़ा एलान, 50 सीटों पर चुनाव लड़ने की ठानी
करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरजपाल सिंह अम्मू ने कहा कि उनका संगठन प्रदेश में 50 सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ेगा, जिसके लिए तैयारी कर ली गई है। उन्होंने कहा कि वे लाेग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सम्मान करते हैं लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि भाजपा के गुलाम हैं।
समाज के लोगों की उपेक्षा कर के राजभर को मंत्री बना दिया गया। अपना दल को प्रतिनिधित्व दे दिया गया। अटल बिहारी वाजपेयी आडिटोरियम में आयोजित करणी सेना के सम्मेलन में मीडिया से बातचीत के दौरान अम्मू ने कहा कि करणी सेना के साथ तमाम बिरादरी का समर्थन है।
भाजपा को 37 वर्ष दिए हैं, लेकिन पार्टी को उन लोगों की उपेक्षा की जबकि ऐसा नहीं करना चाहिए था। जिनके समर्थन से भाजपा मजबूत हुई है उन्हें ही किनारे कर दिया गया। इसलिए इस बार 50 सीटों पर प्रत्याशी उतारकर चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री की प्रशंसा की।

