जल जीवन मिशन का पोस्टमार्टम,6 महीने से बह रहा पानी भ्रष्टाचार में डूबे अधिकारी-कर्मचारी
1 min readसुल्तानपुर में जल जीवन मिशन का पोस्टमार्टम
6 महीने से बह रहा पानी अधिकारीयों कि फाइलों में ऑल इज वेल
जल जीवन मिशन को लगा लीकेज का ग्रहण भाईं में सड़क बनी नदी

वायरल वीडियो मे विकास बहता दिखा गार्ड का खुलासा अफसर की आंख में धूल झोंकी गई
प्रधानमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट हर-घर नल हर घर जल की जमीनी हकीकत उजागर करता वायरल वीडियो सुल्तानपुर में हड़कंप मचा रहा है!
दुबेपुर ब्लॉक के भाईं गांव में जल जीवन मिशन की करोड़ों की पानी की टंकी पिछले 6 महीने से झरने मे तब्दील है!
ग्रामीणों का दावा है कि रोज 10 हजार लीटर से ज्यादा पानी बर्बाद हो रहा है अफसर के फाइलों में सब ओके हैं!
भाईं गांव में जल जीवन मिशन की टंकी में लीकेज का आरोप
गार्ड का दावा: लंबे समय से बह रहा पानी, जांच में तथ्य छिपाने का आरोप पानी की टंकी से हो रहा है रिसाव का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है
ग्रामीणों की मांग: निष्पक्ष जांच हो, लापरवाही पर कार्रवाई व मरम्मत कराई जाए भाईं गांव टंकी लीकेज जांच में तथ्य छुपाने का आरोप
DDO BDO व सचिव ने किया था दौरा लीकेज दिखी ही नहीं आरोप है कि DDO और BDO की जांच के दौरान पूरी जानकारी नहीं दी गई
ग्रामीणों की मांग है की DDO और BDO इस मामले को संज्ञान लेकर निष्पक्ष जांच करवाई ताकि पानी की बर्बादी रुक
सुलतानपुर, दुबेपुर ब्लॉक क्षेत्र के गांव भाईं में जल जीवन मिशन के तहत बनी पानी की टंकी में लीकेज का मामला सामने आया है
टंकी पर तैनात गार्ड का आरोप है कि पानी रिसने की समस्या लंबे समय से है, लेकिन स्थायी समाधान नहीं हुआ। गार्ड का दावा है कि हाल में जांच के लिए पहुंचे अधिकारियों के समक्ष इंजीनियर से जुड़े लोगों’ द्वारा वास्तविक स्थिति छिपाने का प्रयास किया गया और टंकी की पूरी जानकारी नहीं दी गई।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पानी की बर्बादी रोकने के लिए टंकी की तत्काल मरम्मत जरूरी है। मांग की गई है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए। यदि निर्माण में कमी या लापरवाही पाई जाती है तो जिम्मेदारों पर कार्रवाई हो।
नोट:यह खबर वायरल वीडियो और गार्ड व ग्रामीणों के आरोपों पर आधारित है।

