जगन्नाथ प्रसाद जायसवाल इंटर कॉलेज के छात्रों ने लहराया परचम
1 min readमिल्कीपुर।
विकासखंड मिल्कीपुर के ग्राम पंचायत देवरिया स्थित जगन्नाथ प्रसाद जायसवाल इंटर कॉलेज के छात्रों ने यूपी बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया है। बीते दिनों जारी हुए परिणामों में विद्यालय के कई छात्रों ने उच्च अंक प्राप्त कर सफलता का परचम लहराया। इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार और अभिभावकों ने हर्ष व्यक्त किया, जिसके बाद मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया।
हाई स्कूल की परीक्षा में कॉलेज के छात्र प्रिंस मौर्य ने 92.01 प्रतिशत अंक प्राप्त कर बड़ी सफलता हासिल की। उनके अलावा, अंशी पाठक ने 88 प्रतिशत, अंश कुमार ने 85.5 प्रतिशत, शिवानी पटेल ने 84.3 प्रतिशत, अमित प्रजापति ने 84.3 प्रतिशत, अविनाश ने 83.5 प्रतिशत, अमरजीत ने 83.3 प्रतिशत, अंशिका ने 82.5 प्रतिशत, रमन ने 81 प्रतिशत और शालू मौर्य ने 80.5 प्रतिशत अंक अर्जित किए।
विद्यालय में छात्रों को मिठाई खिलाकर और फूल माला पहनाकर सम्मानित किया गया। विशेष रूप से, 92.01 प्रतिशत अंक लाने वाले प्रिंस मौर्य और 88 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली अंशी पाठक को पुरस्कार स्वरूप साइकिल भेंट की गई।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक संजय जायसवाल, संरक्षक नीतू जायसवाल, प्रधानाचार्य आदर्श जायसवाल और ग्राम प्रधान खिहारन अजीत मौर्य, सुशील पाठक, दुर्गेशकांत शर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।


