पृथ्वी दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम में जिला जज प्रीति नायक
1 min read पृथ्वी को बचाने में सभी का सहयोग आवश्यक प्रीति नायक जिला जज धौलपुर
धौलपुर
पृथ्वी दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम में जिला जज प्रीति नायक ने कहा कि आज पृथ्वी का तापक्रम निरंतर बढ़ रहा है ध्रुव की बर्फ पिघल रही है समुद्र का जलस्तर बढ़ रहा है ओजोन मंडल की परत टूट रही है और ग्रीन हाउस प्रभाव के कारण पृथ्वी का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है हम सब को मिलकर इस पृथ्वी का संरक्षण करना है जीव जंतुओं की रक्षा करनी है इकोसिस्टम को सुरक्षित रखना है जागृति समिति द्वारा पृथ्वी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रही थी 450 करोड़ वर्ष पुरानी पृथ्वी को बचाने के लिए हम सबको निरंतर प्रयास करना पड़ेगा जागृति समिति द्वारा विश्व पृथ्वी दिवस के उपलक्ष में वृक्षारोपण कर औषधि वृक्ष बांटे गए तथा जन जागरण कर बताया गया की वृक्ष हमारे जीवन दाता हैं हमारी पृथ्वी 450 करोड़ वर्ष पुरानी है पृथ्वी ने लाखों करोड़ों जीव जंतुओं का पालन किया है लेकिन मनुष्य के क्रियाकलापों से पृथ्वी पर जैव विविधता कम होती जा रही है इस अवसर पर जागृत समिति के संरक्षक दयाकांत सक्सेना ने बताया कि पृथ्वी को सुरक्षित रखना मानव जीवन के लिए आवश्यक है पृथ्वी पर वृक्षारोपण कर हम ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ा सकते हैं वर्षा को आकर्षित कर सकते हैं भूमि कटाव को रोक सकते हैं वनों का संरक्षण करके करोड़ जीव जंतुओं का जीवन बचा सकते हैं मधुमक्खी और अन्य कीटों के द्वारा परागण की क्रिया के द्वारा फलों का उत्पादन करने में हमारी मदद करते हैं पृथ्वी पर उपस्थित शेर चीता समस्त जंतु कीट जल स्रोत का संरक्षण करके हम अपनी खुद की मदद कर रहे हैं इस अवसर पर सेवा निवृत उप निदेशक माध्यमिक शिक्षा धौलपुर ने कहा कि 1992 में ब्राजील के रियो दी जेनेरो सम्मेलन में पृथ्वी को बचाने के लिए सभी देशों को सामूहिक प्रयास करने का संकल्प लिया गया था 2026 के प्रति बचाव थीम में हमारी शक्ति हमारा ग्रह को बचाने में लगानी है इस अवसर पर सेवा निवृत सहायक कोषाधिकारी धौलपुर ने कहा कि पर्यावरण का संरक्षण हमारा खुद का संरक्षण है प्लास्टिक का बहिष्कार करना कीटनाशकों का उपयोग कम करना जैविक उर्वरकों का प्रयोग करना जल का संरक्षण जीव जंतुओं का संरक्षण हमारा जीवन बचा सकता है ऊर्जा के नवीनीकरण स्रोतों का प्रयोग करें इस अवसर पर कल्चुरी समाज के अध्यक्ष रवि शिवहरे धौलपुर ने कहा कि विभिन्न अवसरों पर उपहार की जगह वृक्षों का वितरण करें और उनकी देखरेख करें इस अवसर पर गायत्री ट्रस्ट के अध्यक्ष सुरेश चंद शर्मा ने कहा कि पृथ्वी के ताप को कम करने के लिए क्लोरोफ्लोरोकार्बन उत्पन्न करने वाले पदार्थ उपकरणों का कम से कम प्रयोग करें इस अवसर पर जिला जज सुश्री प्रीति नायक को वृक्ष देकर पर्यावरण सुरक्षा का संदेश दिया गया इस अवसर पर दयाकांत सक्सेना, वरिष्ठ पत्रकार विजय शर्मा , रवि शिवहरे,कृष्ण कुमार परमार, दर्शन सिंह परमार ,गणेश कुमार धाकरे, श्रीनिवास शर्मा, राजीव सक्सेना, मुकेश सक्सेना,राजकुमार शर्मा , सुरेश चंद शर्मा, अशोक शिवहरे, राहुल विधुरी,सहित अनेक लोग उपस्थित थे ।
विजय कुमार शर्मा ब्यूरो


