April 21, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ गांजा एवं नगदी के साथ 06 नफर आरोपियों को किया गिरफ्तार

1 min read
Spread the love

रीवा मध्य प्रदेश

थाना बिछिया पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ गांजा एवं नगदी के साथ 06 नफर आरोपियों को किया गिरफ्तार

02 लग्जरी कार सहित 28 किलो 950 ग्राम मादक पदार्थ गांजा किया गया जप्त

श्रीमान् पुलिस महानिरीक्षक रीवा जोन रीवा श्री गौरव राजपूत, श्रीमान् उप पुलिस महानिरीक्षक श्री हेमन्त सिंह चौहान रीवा क्षेत्र रीवा, श्रीमान् पुलिस अधीक्षक श्री शैलेन्द्र सिंह चौहान के द्वारा नशे की बिक्री एवं परिवहन पर प्रतिबंध लगाने हेतु लगातार चलाये जा रहे अभियान प्रहार-2 के तहत थाना बिछिया पुलिस ने नशे के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए अवैध मादक पदार्थ गांजा 28 किलो 930 ग्राम कीमती करीबन 4,20,000/- रूपये का जप्त किया गया एवं 06 नफर आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्यवाही की गई।

घटना का विवरणः
दिनांक 19/04/2026 को नगर पुलिस अधीक्षक श्री राजीव पाठक के कुशल नेतृत्व में प्रशिक्षु आईपीएस. राजीव अग्रवाल थाना प्रभारी बिछिया एवं पुलिस टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा विक्री करने की मुखबिर की विश्वस्त सूचना पर रेड कार्यवाही करते हुए थाना क्षेत्रान्तर्गत खड्डा रीठी तलाब भीटा के पास आरोपीगण (1) अतुल पटेल पिता रामायण प्रसाद पटेल उम्र 29 वर्ष निवासी ग्राम घोर्पा थाना मनगवां जिला रीवा (2) राधेश्याम (3) आशीष पटेल पिता रमेश पटेल उम्र 26 वर्ष निवासी घोपी थाना मनगवां जिला रीवा (4) सुनील कुमार जायसवाल पिता स्व. कमला प्रसाद जायसवाल उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम पोडी थाना सेमरिया जिला सीधी (5) अनुज निषाद पिता शिव नारायण निषाद उम्र 22 वर्ष निवासी जसरी पूर्वा थाना जसपुरा जिला बदा उत्तरप्रदेश (6) राजा जायसवाल पिता मुन्ना जायसवाल उम्र 26 वर्ष निवार्सी पोड़ी थाना सेमरिया जिला सीधी के कब्जे से 28 किलो 930 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती 4,20,000 /- रूपये एवं 02 नग अबैध मादक पदार्थ गाँजा परिबहन हेतु उपयोग किये जा रहे वाहन किमती 20,00000 रूपये, 08 नग मोबाईल फोन 80,000/- रूपये एवं नगदी 73050/- रूपये नगदी कुल 2573050 रूपये मुताविक जप्ती पत्रक के जप्त कर कब्जे पुलिस लिया जाकर आरोपियो गिरफ्तार किया गया। आरोपीगणो का उक्त कृत्य अपराध धारा 8,20 (ख) एन.डी.पी.एस. एक्ट के अन्तर्गत दण्डनीय पाये जाने से मौके की कार्यवाही कर थाना वापसी पर प्रकरण पंजीबध्द कर विवेचना में लिया जाकर आरोपियो को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

गिरफ्तार आरोपीगणः

  1. अतुल पटेल पिता रामायण प्रसाद पटेल उम्र 29 वर्ष निवासी ग्राम घोपी थाना मनगवा जिला रीवा (म०प्र०)
  2. राधेश्याम कश्यप पिता रामबहादुर कश्यप उम्र 27 वर्ष निवासी जसरीपुर्वा थाना जसपुरा जिला बादा (उ०प्र०)
  3. आशीष पटेल पिता रमेश पटेल उम्र 26 वर्ष निवासी घोपी थाना मनगवा जिला रीवा (म०प्र०)
  4. सुशील कुमार जैसवाल पिता स्व० कमला प्रसाद जैसवाल उम्र 35 वर्ष निवासी पोडी थाना सेमरिया जिला सीधी
  5. अनुज निषाद पिता शिवनारायण निषाद उम्र 22 वर्ष निवासी जसरीपुर्वा थाना जसपुरा जिला बादा (उ०प्र०)
  6. राजा जैसवाल पिता मुन्ना जैसवाल उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम पोडी थाना सेमरिया जिला सीधी (म०प्र०)

बरामद मशरूकाः
28 किलो 930 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती 4,20,000 /- रूपये एवं 02 नग अबैध मादक पदार्थ गाँजा परिवहन हेतु उपयोग किये जा रहे वाहन कार कीमती 20,00000/- रूपये, 08 नग मोबाईल फोन 80,000/- रूपये एवं नगदी 73050/- रूपये सहित नगदी कुल 2573050/- रूपये।

महत्वपूर्ण भूमिका
प्रशिक्षु आईपीएस. राजीव अग्रवाल थाना प्रभारी बिछिया, उपनिरी० राजकुमार तिवारी थाना प्रभारी रायपुर कर्च०, शैल यादव थाना प्रभारी गुढ, उनिरी० गौरव मिश्रा सायबर सेल रीवा, सउनि० अभयराज सिंह, प्र.आर. 188 मनीष सिंह, द्वारिका पटेल, 331 राकेश साकेत, 506 अयोध्या प्रजापति, 652 वृजेन्द्र तिवारी आर. 45 ओमप्रकाश नामदेव, 674 कृष्णकान्त शर्मा, 756 ओमप्रकाश पैकरा, 835 अंकित सिंह, 1018 सुधीर शुक्ला, आर.322 दिलीप त्रिपाठी, 1056 जगदीश प्रसाद खैरवार की सराहनीय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *