थ्रेसर में कटाई करते समय 30 वर्षीय युवक की गई जान
1 min readबड़ा हादसा आया सामने
बांदा

जनपद के बबेरू थाना क्षेत्र अंतर्गत से सामने आया हुआ है जहां पर सतन्याव गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब विवेक यादव उम्र 30 वर्ष पिता बाबूराम यादव निवासी सतन्याव थ्रेसर में कतराई कर रहा था की तभी गले में पड़ा गमछा थ्रेसर में फंस गया और थ्रेसर में ही सिमट कर विवेक की मौत हो गई ।
घटना की जानकारी के बाद खबर सुनकर परिवार में चीख पुकार मच गई आनन फानन पर परिजनों के द्वारा विवेक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबेरू लाया गया जहां पर परीक्षण के दौरान डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया
वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।
