रोजा इफ्तार में दिखी गंगा जमुनी तहज़ीब लोगों का उमड़ा हुजूम
1 min readमिल्कीपुर।

विकासखंड मिल्कीपुर के पटखौली बाजार में 19वें रमजान के अवसर पर एक सामूहिक इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया।यह इफ्तार पार्टी सोमवार शाम 6:08 बजे पटखौली बाजार निवासी हाजी गुलजार खान के यहां पर आयोजित हुई।इसमें बड़ी संख्या में रोजेदार और ग्रामीण शामिल हुए। अजान की आवाज सुनकर सभी रोजेदारों ने दुआ पढ़ी और अपना रोजा खोलकर इफ्तार किया। हाफिज कारी हसमुतदीन ने उपस्थित सभी रोजेदारों को मगरिब की नमाज पढ़ाई।
इस अवसर पर उन्होंने ने रमजान माह के दौरान जरूरतमंदों की अधिक से अधिक मदद करने की अपील की।
इफ्तार के दौरान गंगा-जमुनी तहजीब की झलक भी देखने को मिली। स्थानीय पूर्व प्रधान मुलायम सिंह यादव और पूर्व प्रधान खिहारन राजकुमार यादव, जगदीश प्रसाद पेंटर, बबलू यादव, गोलू सिंह, रितेश यादव सहित हिंदू समुदाय के कई गणमान्य लोग भी रोजा इफ्तार में शामिल हुए।
इस मौके पर प्रमुख रूप से ताज मोहम्मद उर्फ दद्दू खान, इरशाद खान, दिलशाद खान, हाफिज सनाउल हक, दिलशाद खान खजुरी, राजू खान, सोनू खान, मोहम्मद युनुस अंसारी, मोहम्मद इसराइल, मुस्लिम अंसारी, नौशाद खान, मो सरताज, महताब खान शिब्लू, शमशाद खान, बाबा कलीम, मो इमरान खान, वकार अहमद खान, तौफीक हुसैन मन्नू, शमशाद खान, मो रईस खान उर्फ पताली, गोलू खान, नफीस खान, मोहम्मद इस्लाम खान, इजहार अंसारी, शमशेर खान, मोहम्मद वसीम खान, इसरार खान उर्फ शक्कन, हसरत अली, करीम खान, एडवोकेट एकलाख खान, एहतेशाम खान, यासीन खान पप्पू, मेराज खान, अरमान खान, चांद खान, मो कैफ, सिरताज खान, महताब खान, एहसान खान, दिलदार खान, जीशान खान सहित सैकड़ों रोजेदार मौजूद रहे।
