March 8, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

अलीपुर खजुरी में पूर्व प्रधान हाजी गौस मोहम्मद खान के यहां रोजा इफ्तार

1 min read
Spread the love

मिल्कीपुर

विकासखंड मिल्कीपुर की ग्राम पंचायत अलीपुर खजुरी में शनिवार देर शाम 6:08 बजे सामूहिक रोजा इफ्तार का आयोजन किया गया। यह इफ्तार गांव के पूर्व प्रधान हाजी गौस मोहम्मद खान के आवास पर आयोजित हुआ, जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों रोजेदार शामिल हुए।
शाम 6:08 बजे मस्जिद के इमाम ने अज़ान दी, जिसके बाद सभी रोजेदारों ने दुआ पढ़ते हुए खजूर खाकर अपने रोजे खोले और इफ्तार किया। इफ्तार के बाद गांव की मस्जिद में पेश इमाम मौलाना अखलाक अहमद ने लोगों को मगरिब की नमाज पढ़ाई।
इस सामूहिक इफ्तार में ग्राम प्रधान मोहम्मद शमीम, खजुरी मिर्जापुर के ग्राम प्रधान नियाज अहमद उर्फ रईस खान, एडवोकेट अंसार खान, तुफैल अहमद, अकबाल अहमद खान, मोहम्मद फारुख खान, पूर्व प्रधान तरौली मसरूर खान, रामदेव यादव बीडीसी, शान मोहम्मद, वहीद अहमद, कारी शमशाद आलम, शान उल्ला, अहद अहमद खान, गुफरान खान, मो खालिद खान रौनाही, अतीकुर्रहमान बबलू, शरीफ अहमद खान, अताउर्हमान, आजाद खान, अयान खान, सलारु खान, आरिफ अहमद, आमिर अहमद, इमरान खान सहित बड़ी संख्या में रोजेदार मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *