गालीबाज दरोगा के खिलाफ नहीं हुई कार्यवाही, जल समाधि लेने के लिए मजबूर हो रहे भारतीय किसान यूनियन के नेता,दो है आज
1 min read, गालीबाज दरोगा के खिलाफ नहीं हुई कार्यवाही, जल समाधि लेने के लिए मजबूर हो रहे भारतीय किसान यूनियन के नेता
डीएम व एसएसपी को भारतीय किसान यूनियन ( किसान सेना ) ने सौंपा था ज्ञापन,दो तारीख तक दिया है अल्टीमेट,नहीं होगी कार्यवाही तो लेंगे जल समाधि
मिल्कीपुर अयोध्या।
खंडासा थाने के पुलिस चौकी खंडासा पर तैनात गालीबाज दरोगा का मामला तूल पकड़ लिया है। अपनी हरकतों में जरा भी सुधार न होने के चलते जगह-जगह पर खंडासा चौकी इंचार्ज गोविंद अग्रवाल का विरोधाभास चालू हो जाता है यही नहीं जहां रहते हैं वहां से लगभग दो महीनों के अंदर तानाशाही का मामला खबर के माध्यम से प्रकाशित होना चालू हो जाता है आपको बताते चले कि इस बार खंडासा चौकी पर तैनात गालीबाज दरोगा गोबिंद अग्रवाल ने भारतीय किसान यूनियन किसान सेना के पदाधिकारियों से पंगा ले लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार भारतीय किसान यूनियन किसान सेना के ब्लाक अध्यक्ष अमानीगंज गुरु दीन पासी का आबादी की भूमि जो ग्राम पूरा बली जिगनाही में है, जिसमें दो पक्षों का विवाद था। दोनों पक्षों ने पुलिस चौकी खण्डासा में शिकायत की थी। दरोगा गोबिंद अग्रवाल ने दोनो पक्षों को पुलिस चौकी पर बुलाया था। जब किसान नेता गुरु दीन पुलिस चौकी पहुचे तो दरोगा ने उन्हें जाति सूचक गालियां तथा लाठी व बेल्ट निकाल कर पीटने की धमकी दी थी। और दरोगा ने किसी सादे कागज पर हस्ताक्षर बनवा लिया था। यह बात जब किसान यूनियन के अन्य नेताओं को हुई तो उन्होंने एसडीएम को सूचना देकर पुलिस चौकी पर दरोगा की ओर से किए जा रहे उत्पीड़न के खिलाफ धरना प्रदर्शन की नोटिस दी। घोषित कार्यक्रम के अनुसार जब किसान यूनियन किसान सेना के पदाधिकारी शांतिपूर्ण ढंग से धरना देने पुलिस चौकी पहुंचे तो दरोगा गोबिंद अग्रवाल आग बबूला हो गए। उन्होंने किसान यूनियन (किसान सेना ) के पदाधिकारियों को लाठी लेकर पुलिस चौकी से खदेड़ दिया। और उनको फर्जी मुकदमा कायम कराकर जेल भेजने की धमकी दे डाली। गालीबाज दरोगा की इस दबंगई को लेकर किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने डीएम व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर बताया है कि गालीबाज दरोगा गोबिंद अग्रवाल पर हरिजन उत्पीड़न की धाराओं में मुकदमा दर्ज नहीं किया जाता है, तो किसान यूनियन ( किसान सेना ) के पदाधिकारी 02/06/2025 को जल समाधि लेने को बाध्य होंगे। ज्ञापन देने वाले किसान नेताओं में मण्डल अध्यक्ष अरुण कुमार श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष विरेंद्र नाथ श्रीवास्तव, ब्लाक अध्यक्ष अमानीगंज गुरुदीन पासी, जिला महासचिव लालू यादव व किसान सेना के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।

