बाबा साहेब की जयंती के अवसर पर विशाल बाइक यात्रा में सदर विधायक ने की पुष्प वर्षा व खाद्य पदार्थ वितरण
1 min readसदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने जिलाध्यक्ष व चेयरमैन के साथ “
भारत रत्न बाबा साहेब की जयंती के अवसर पर विशाल बाइक यात्रा में की पुष्प वर्षा व छाछ,बिस्किट का वितरण कराया
बांदा
बांदा में धूमधाम से मनाई गई भारत रत्न बाबा साहेब डा०भीमराव अम्बेडकर की जयंती।
“पूज्य बाबा साहेब ने भारतीयों के बीच समानता की एक ऐसी मशाल प्रज्ज्वलित की है, जिसका उजाला युगयुगीन है। सामाजिक समरसता, समानता एवं कर्तव्यनिष्ठा की प्रतिमूर्ति, भारतीय संविधान के शिल्पकार, भारत रत्न बाबासाहेब डॉ.भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के अवसर पर बाँदा नगर के महाराणा प्रताप चौक में विशाल बाइक यात्रा में मा. सदर विधायक जी के द्वारा पुष्प वर्षा कर छाछ एवं बिस्किट आदि का वितरण कराया गया। देश में समानता और एकता स्थापित करने तथा भारतीय संविधान के निर्माण के लिए यह कृतज्ञ राष्ट्र सदैव उनका ऋणी रहेगा। कार्यक्रम के दौरान नगरपालिका बांदा चेयरमैन श्रीमती मालती बासु जी, जिला अध्यक्ष भाजपा आदरणीय कल्लू सिंह राजपूत जी, अमित सेठ भोलू, राम मिलन तिवारी, शैलेन्द्र वर्मा, देवेश कुमार, रजत सेठ, राकेश गुप्ता, पंकज रैकवार, राजेश गुप्ता, राजेश गौतम, आशीष गुप्ता, संतु गुप्ता आदि सहित कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे।।

