February 21, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

दो ट्रेक्टरो की कटबाजी में पलटा ट्रेक्टर ड्राइवर हुआ घायल ईलाज हेतु अस्पताल में भर्ती

1 min read
Spread the love

जालौन

ट्रेक्टर के सामने से आ रहे ट्रेक्टर ने कट मार दिया। कट से बचाव के चक्कर में ट्रेक्टर सड़क पर पलट गया। ट्रेक्टर पलटने के कारण एक यातायात प्रभावित हुआ तथा चालक घायल हो गया। जे सी बी के माध्यम से ट्रेक्टर को हटाया गया।

सिरसा दोगढ़ी निवासी अभय प्रताप सिंह उर्फ बाबा ठाकुर पुत्र महेन्द्र सिंह अपने जालौन स्थित घर में सोमवार को आये थे। मंगलवार की दोपहर करीब 12 बजे वह ट्रेक्टर व ट्राली लेकर घर वापस जा रहे थे। बंगरा मार्ग पर छिरिया सलेमपुर में स्थित पुलिया के पास सामने से आ रहे ट्रेक्टर चालक ने अचानक कट मार दिया। कट से बचने के लिए चालक ने ट्रेक्टर काट दिया जिससे ट्रेक्टर ट्राली समेत सड़क पर पलट गया। ट्रेक्टर व ट्राली पलटने के कारण चालक को मामूली चोटें आयी है। ट्रेक्टर व ट्राली सड़क पर पलट जाने के कारण लगभग एक घंटे बंगरा मार्ग पर आवागम ठप्प रहा है। मध्य प्रदेश मार्ग ठप्प होने से दोनों ओर वाहनों की लाइन लग गयी।घटना की सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी मदनपाल पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गये। पुलिस ने मौके पर जे सी बी को बुलाया गया सड़क पर पड़े ट्रेक्टर व ट्राली को हटाया । ट्रेक्टर ट्राली हटने के बाद यातायात सुचारू हो सका। कड़ी धूप में बड़े वाहन रूकने के कारण उसमें सवार लोगों को परेशानी हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *