उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के द्वारा सेवानिवृत्त हुए शिक्षकों को सम्मानित कर किया विदा
1 min readबांदा

जनपद में बेसिक शिक्षा में अपनी दीर्घ काल की सेवा के उपरांत भौतिक रूप से विदा ले रहे शिक्षक साथियों को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ बिसडा,जनपद बांदा द्वारा सम्मान पूर्वक न केवल विदा किया गया बल्कि सेवा के उपरांत उनके समस्त देयकों के भुगतान हेतु उत्कृष्ट प्रयास किया गया,सभी विदा ले रहे साथियों के दीर्घजीवी और उत्तम स्वास्थ्य के लिए ईश्वर से कामना की गयी।इस कार्यक्रम मे खंड शिक्षा अधिकारी बिसडा श्री किशन कुमार, प्रधानाचार्य आदर्श इंटर कॉलेज बिसडा,जनपदीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री रमाशंकर यादव एवं जनपदीय पदाधिकारी, ब्लॉक पदाधिकारी, संघर्ष समिति पदाधिकारी तथा शिक्षक साथी उपस्थित रहे l
आज नम आंखों से उन्हें विदा करते वक्त सभी साथियों का दिल भर आया किन्तु विधि के विधान को अंगीकृत करते हुए कुछ साथी हमेशा के लिए विभागीय सेवा से विदा हो गए जिनकी सुनहरी यादें अब हम सभी को आनंदित करती रहेंगी।
जय शिक्षक
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जिन्दाबाद।
डॉ दिनेश शर्मा संजय सिंह जिन्दाबाद
आशुतोष त्रिपाठी प्रजीत सिंह जिन्दाबाद
ब्लॉक कार्यकारिणी बिसंडा जिन्दाबाद
संघर्ष समिति बिसंडा जिन्दाबाद
Uppss का एक एक साथी जिन्दाबाद
उमंग राज सिंह
