April 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

कर्मचारियों की देख-रेख के अभाव में झाड़ियों में तब्दील हुआ डाक बंगला लंभुआ

1 min read
Spread the love

लंभुआ सुल्तानपुर।

ब्रिटिश राज से ही डाक बंगले की व्यवस्था आज भी चली आ रही है। जिसमें सरकारी अधिकारियों एवं कर्मचारियों रहने के लिए सुविधा उपलब्ध रहती है। लेकिन ठीक तरह से रखरखाव के अभाव में डाक बंगला परिसर झाड़ियों में तब्दील हो गया है और चारों तरफ गंदगी की भरमार।
लंभुआ तहसील मुख्यालय पर रायपुर गांव के निकट डाक बंगला बना हुआ है। डाक बंगला परिसर भी काफी बड़ा है। इसी डाक बंगले में बाहर से आए अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए वीआईपी मूवमेंट के लिए रहने की व्यवस्था रहती है। लेकिन रखरखाव के अभाव में यह व्यवस्था तार तार होती नजर आ रही है। डाक बंगले परिसर में बड़ी-बड़ी घास एवं झाड़ियां दिखाई पड़ रही हैं। डाक बंगले की रखरखाव करने वाला कर्मचारी भी डाक बंगले पर नहीं दिखाई पड़ा। उसमें ताला लगा हुआ था। जबकि डाक बंगले की नियमित साफ सफाई होनी चाहिए और परिसर भी साफ रहना चाहिए। स्थानीय अधिकारी भी इस पर ध्यान देते नजर नहीं आ रहे हैं। अगर स्थानीय अधिकारी भी दौरा करते तो यहां पर साफ सफाई तथा ठीक से रख रखाव कर्मचारी रखते। अपनी जनता के साथ-साथ अपने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी अच्छी व्यवस्था देने के लिए सरकार पानी की तरह पैसा बहाती है, लेकिन उसके अधीनस्थ अधिकारी गंभीर नहीं दिखाई पड़ते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *