मकर संक्रांति पर विशाल खिचड़ी भोज का आयोजन
1 min readअयोध्या।
शहर के राम अंजोर साहिब बंदगी नियर जानकी हॉस्पिटल नाका बाईपास अयोध्या पर मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। डॉ लोहिया महिला पीजी कॉलेज कुचेरा के प्राचार्य डॉ एसपी शुक्ला ने बताया कि मकर संक्रांति के अवसर पर आयोजित हुए खिचड़ी भोज में विशाल भंडारा किया गया। खिचड़ी भोज कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या के मुख्य सुरक्षा अधिकारी आनन्द त्रिपाठी ने किया। खिचड़ी भोज के भंडारे में बड़ी संख्या में लोगों ने भगवान का प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर भंडारे के सह संयोजक लालमणि यादव,सतीश कुमार पाण्डेय,टिंकू शुक्ला,राजेश पाठक,झब्बर यादव,रवीन्द्र यादव,लव कुमार मिश्रा,रिंकू यादव समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

