February 23, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन की जिला कार्यकर्ता बैठक हुई संपन्न

1 min read
Spread the love

बांदा

राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन बांदा की कार्यकर्ता बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा “स्टार्टअप इंडिया” भारत व प्रदेश सरकारों की विभिन्न योजनाओं से देश के 750 से अधिक जिलों में स्टार्टअप्स चल रहे है। जिसमे नये रजिस्टर्ड स्टार्टअप संख्या 2016 में 400 थी आज। बढ़कर 1,57,000 हो गई है वही देश में यूनिकॉर्न्स (जिनका मूल्य कम से कम $1 बिलियन है) की संख्या 8 से बढ़कर 118 हो गई है यह सकारात्मक उपलब्धि है। इस ओर अभी सुधार की आवश्यकता है जैसे जीएसटी, इन्स्पेक्टर राज, लाल फीता साही से अगर मुक्ति मिल जाए स्टार्टअप का जाल पूरे भारत में बहुत तेजी से फैल जाएगा।

लेकिन आज वर्तमान में एक भी बड़ा स्टार्टअप बुंदेलखंड के क्षेत्र में नहीं लग पाया है बुंदेलखंड क्षेत्र को 5 साल के लिए tax free zone घोषित किया जाए क्योकि बुंदेलखंड उत्तर प्रदेश का सबसे पिछड़ा क्षेत्र है जबकि प्रदेश में राजस्व देने में अग्रणी है यहाँ के युवा रोज़गार की तलाश में अन्य राज्यों में काम के लिये जाते है ये पलायन तभी रुकेगा जब छोटे और बड़े उद्योगों का जाल बिछेगा यहाँ की प्रतिभा यही कार्य करे उसके लिए स्टार्टअप के लिए बुंदेलखंड को टैक्स फ्री जोन घोषित करें सरकार ।

संगठन का विस्तार करते हुए राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन बांदा युवा जिला अध्यक्ष

खुर्शीद भाई, उपाध्यक्ष मुबारक शेख, महासचिव शाहबाज़ खान, संगठन मंत्री हनीफ़ मन्सूरी, कोषाध्यक्ष फैसल ख़ान, प्रवक्ता नरेंद्र साहू को मनोनीत किया गया

बैठक में मुख्य रूप से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संदीप अग्रवाल गुड्डा, मण्डल अध्यक्ष अशोक ओमर मंडल महामंत्री अनिल गुप्ता छोटे, मण्डल संगठन मंत्री संजीव सिंह मण्डल कोषाध्यक्ष इंद्रप्रकाश गुप्ता इंदु जिलाध्यक्ष जय कुमार गुप्ता टिंकू, जिला महामंत्री आदित्य निगम, जिला मंत्री मुकेश गुप्ता नगर अध्यक्ष सन्नी सिंह, नासिर भाई नगर मंत्री सहित बड़ी संख्या व्यापारी उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *