संदिग्ध परिस्थितियों में मां बेटी की हालत हुई गंभीर जिला अस्पताल में कराया भर्ती जहरीला पदार्थ खाने की आशंका बेटी की मौत
1 min readबांदा
जनपद में संदिग्ध परिस्थिति में मां बेटी को जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती जहां परीक्षण के बाँदा डॉक्टर ने बेटी को मृत किया घोषित। जिला अस्पताल में मां का उपचार जारी। डॉक्टर के मुताबिक खाने में जहर खिलाने का अनुमान बताया गया। घटना की जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने बेटी के शव का पंचनामा भर भेजा पोस्टमार्टम के लिए। घटना की मिस्ट्री को पुलिस सुलझाने का कर रही है प्रयास। पुलिस के मुताबिक घरेलू कलह की बात आई सामने। घटना के संबंध में पुलिस को अभी भी नहीं मिली कोई तहरीर। सभी बिंदुओं पर पुलिस कर रही है जांच पड़ताल,जल्द घटना के खुलासे के लिए पुलिस कर रही है प्रयास। घटना बांदा शहर कोतवाली क्षेत्र के पडुई गांव की है।

