February 23, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं का पात्रों को मिले लाभ, यही हमारी प्राथमिकता :-विनोद सिंह

1 min read
Spread the love

सुल्तानपुर

सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं का पात्रों को मिले लाभ, यही हमारी प्राथमिकता -विनोद सिंह

कृषि विज्ञान केंद्र स्थित आवास पर आज भी सुल्तानपुर विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह ने क्षेत्रवासियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने तमाम लोगों की समस्या सुन उसका निस्तारण भी करते नजर आए। इसके साथ ही उन्होंने आश्वस्त किया कि सरकार ने तमाम पात्रों के लिए कल्याणकारी योजनाएं चलाई है, लिहाजा सभी उसका लाभ लें। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी पात्र को योजना का लाभ लेने में कोई परेशानी हो तत्काल मुझे या कैंप कार्यालय पर अवगत करवाएं उसका फौरन निस्तारण कर लाभ दिलवाया जाएगा। वहीं आवास पर उन्होंने कई जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की और उनके द्वारा दिए गए सुझाव पर कई जनसमस्याओं को चिन्हित कर जल्द से जल्द करवाने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *