September 19, 2024

Awadh Speed News

Photo imeg

शासन व जिला प्रशासन के निर्देशन में क्षयरोगी खोजी अभियान की शुरुआत 9 सितंबर 2024 से 20 सितंबर तक

1 min read
Spread the love

सुल्तानपुर

Oplus_131072

शासन व जिला प्रशासन के निर्देशन तथा जिला क्षयरोग अधिकारी डाॅ.आरके कन्नौजिया के नेत्तृव में जनपद में क्षयरोगी खोजी अभियान चलाया जा रहा है।अभियान में स्वास्थ्य कार्यकर्ता चयनित क्षेत्र में घर-घर जाकर स्वास्थ्य सर्वें करेंगे, टीबी लक्षण पाए जाने पर उनका बलगम का नमूना एकत्र कर नजदीक के अस्पताल में जांच कराकर रिपोर्ट उनके घर तक पहुंचाएंगे, टीबी निकलने पर उनका मुफ्त में पूरे कोर्स का इलाज शुरू किया जायेगा,शाशन द्वारा दिए गए निर्देश के क्रम में जनपद की 20 प्रतिशत आबादी पर क्षय रोगी खोज अभियान चलेगा विभाग कुल 210 टीम गठित किया है प्रत्येक टीम में तीन सदस्य पांच टीम पर एक सुपवाइजर लगाए गए है, कुल 42सुपरवाइजर लगे हैं तीन सुपरवाइजर पर एक चिकित्सक निगरानी हेतु लगाए गए हैं कुल 14डाक्टरों को जाँच हेतु लगाया गया है, प्रत्येक ब्लॉक पर एक अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, उप मुख्यचिकित्सा अधिकारी,डीपीएम, डीसीपीएम को नोडल बनाया गया है,जिला क्षयरोग अधिकारी द्वारा टीमें बनाकर ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में घर-घर जाकर क्षयरोगियों की खोज व बचाव के लिए जागरूकता अभियान चला रहे है।अभियान को प्रधानमंत्री भारत सरकार द्वारा निर्धारित लक्ष्य 2025 टीबी मुक्त भारत की दिशा में बडा़ कदम माना जा रहा है।सक्रिय क्षयरोगी खोज अभियान के कार्यों को पर्यवेक्षक सुरेश कुमार,वरिष्ठ लैब पर्यवेक्षक केके तिवारी,डीसीपी विवेक मिश्रा एवं पीपीएम फहीम अहमद के उपस्थिति में चलाया जा रहा है,डीटीओ डाॅ.आरके कन्नौजिया ने बताया की हम अभियान को लगातार गति दे रहे है।अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचने का लक्ष्य है।क्षयरोग का समूल नाश करने का निर्धारित लक्ष्य 2025 की दिशा में काम कर रहें है।उन्होनें बताया की अभियान का उद्देश क्षयरोगियों की खोज,उनका उपचार और बीमारी से कैसे बचा जाए इसके लिए जागरूकता अभियान चला रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *