पुलिस की बड़ी कामयाबी: 05 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी के 05 चार पहिया वाहन और वाहन के इंजन व पार्ट्स बरामद
1 min readअयोध्या
आज दिनांक 19 अगस्त 2024 को थाना कोतवाली अयोध्या पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 05 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। इनके पास से 05 चार पहिया वाहन, 03 इंजन और वाहन के अन्य पार्ट्स बरामद हुए हैं।
गिरफ्तार अभियुक्तों में शिवपूजन विश्वकर्मा, मनोज गुप्ता, सूरज गुप्ता, मो. मुस्तकिम, और सुरेश गुप्ता शामिल हैं। यह गिरफ्तारी नया सरयू पुल के पास से की गई। पुलिस ने बताया कि ये सभी अभियुक्त चोरी के वाहनों की तस्करी में शामिल थे।
अयोध्या पुलिस की इस कार्रवाई में विभिन्न थानों की पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त टीम शामिल थी। सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को संबंधित न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

