नानपारा तहसील मुख्यालय पर भारतीय किसान यूनियन (भानु) ने किया बैठक
1 min readनानपारा बहराइच ।

भारतीय किसान यूनियन भानु तहसील नानपारा इकाई के किसान कार्यकर्ताओं की मासिक पंचायत तहसील नानपारा मुख्यालय स्थित बलहा ब्लॉक के प्रांगण में जिला अध्यक्ष पती राम चौधरी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ इस मौके पर किसानों व आमजन के विभिन्न समस्याओं को लेकर विशेष चर्चा की गई । जिला अध्यक्ष ने बताया के तहसील नानपारा में प्रत्येक महीने के 25 तारीख को किसानों व आमजन की समस्याओं को लेकर मासिक पंचायत तहसील मुख्यालय पर किया जाता है । आज की पंचायत में वर्तमान भीषण गर्मी व कड़ी धूप के चलते तमाम p खराब पड़े हैं उन्हें तत्काल मरम्मत कराए जाने की मांग की गई । वही ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में संचालित स्वास्थ्य केंद्रों पर वर्तमान गर्मी के प्रकोप से विभिन्न नाना प्रकार की बीमारियों से बचाव के लिए मरीजों को पर्याप्त मात्रा में बेड व दवाई की व्यवस्था कराया जाए । सरकार द्वारा गरीब पत्रों को राशन सामग्री वितरण हेतु पारदर्शी डिजिटल सेवा लागू की गई है परंतु सप्लाई विभाग के उच्च अधिकारियों की लापरवाही और खाऊ कमाऊ नीति के चलते सरकार द्वारा पत्रों को डिजिटल तराजू माप वितरण प्रणाली को दरकिनार करते हुए उचित दर विक्रेताओं के द्वारा खुले आम घटतौली कर गरीबों का शोषण किया जा रहा है |इसी तरह ग्रामीण इलाकों में आज भी खुलेआम जानवरों का सड़कों पर घूमने से आए दिन दुर्घटना की आशंका बनी रहती है वही संबंधित विभाग व गौशाला के प्रबंधकों के द्वारा सरकार द्वारा प्रत्येक जानवर पर उसके रखरखाव पर जो भी धनराशि दी जाती है जो हड़प लिया जा रहा है | सरकार द्वारा जारी निर्देश के तहत ग्रामीण इलाकों को 22 घंटे व शहरी क्षेत्रों को 24 घंटे बिजली दिए जाने का दावा किया जा रहा है परंतु विद्युत विभाग के कर्मचारियों,अधिकारियों की उदासीनता के चलते कई कई घंटे तक बिजली सप्लाई बाधित हो जाती है | जिला अध्यक्ष ने यह भी कहा कि आमजन की यह तमाम विभिन्न समस्याओं का समाधान प्रशासन के द्वारा नहीं किया जाता है तो भारतीय किसान यूनियन भानु धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होगी । तमाम समस्याओं को लेकर के ज्ञापन पत्र उपजिलाधिकारी नानपारा के प्रतिनिधि तहसीलदार सदर को सौपा गया | किसान पंचायत बैठक के इस मौके पर त0अध्यक्ष विजय कुमार, संगठन के जिला महासचिव लल्लन प्रसाद फौजी जिला उपाध्यक्ष छेदी राम आर्य, जिला प्रभारी दधीचि श्रीवास्तव,जिला सचिव कासिम खां,महिला प्रकोष्ठ की त0 अध्यक्ष रानी देवी,महिला प्रकोष्ठ की जिला उपाध्यक्ष निर्मला मिश्रा, हरिप्रकाश गुप्ता, तीरथ राम, शान्ति देवी, गोली खां, इन्द्र जीत वर्मा, अमिरका प्रसाद शाहू राम गोपाल, साबित राम सोनी, धनपति देवी, मुन्नी देवी, ममता तिवारी,आदि तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
रिपोर्टर – शास्त्र तिवारी ब्यूरो
