April 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

रुदौली क्षेत्राधिकारी आशीष निगम ने मेधावी छात्र श्रेस्कर मिश्रा को किया सम्मानित

1 min read
Spread the love

रुदौली/अयोध्या

शिक्षा क्षेत्र रुदौली के ग्राम पंचायत मुजफ्फरपुर के रहने वाले वीरेंद्र मिश्रा के सुपुत्र श्रेस्कर मिश्रा ने यूपी बोर्ड 2024 की 10 वी परिक्षा में 93%अंक अर्जित कर गांव क्षेत्र का नाम रोशन किया है। बताते चले कि श्रेस्कर मिश्रा ने बहुत ही सीमित संसाधनों के बीच कड़ी मेहनत और लगन से पढ़ाई कर घर परिवार के साथ साथ मां बाप का नाम रोशन किया। सोमवार को रुदौली क्षेत्राधिकार आशीष निगम ने मेधावी छात्र श्रेस्कर मिश्रा को अपने कार्यालय बुलाया वहीपर माला पहनाकर सम्मानित किया व मिठाई खिलाते हुए उज्जवल भविष्य का आशीर्वाद दिया साथ ही साथ भविष्य में शिक्षा के क्षेत्र में हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया। श्रेस्कर मिश्रा ने बताया कि मां बाप ने मेरे लिए बहुत कुछ किया है। मैं भी कुछ बन कर मां बाप के सपने को साकार करूगा जो उन्होंने देखा है और कहा कि कड़ी मेहनत ही सफलता की कुंजी है सभी बच्चो को अपने मां बाप के परिश्रम को ध्यान में रखते हुए कड़ी मेहनत और लगन से पढ़ाई पर फोकस करना चाहिए। श्रेस्कर मिश्रा की सफलता से घर परिवार के साथ साथ गांव क्षेत्र में भी खुशी का माहोल है वही लोग फेसबुक व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी श्रेस्कर मिश्रा को जमकर बधाई दे रहे है। इस अवसर पर चौकी प्रभारी कामाख्या धाम दिवाकर,पत्रकार रमेश पाण्डेय,पंकज यादव आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *