February 19, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

भाजपाइयों ने हाईस्कूल के जिला टॉपर को सम्मानित किया

1 min read
Spread the love

मिल्कीपुर/अयोध्या।

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा के जिला टॉपर एवं पूरे प्रदेश में सातवां स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी पीयूष कौशल को सम्मानित किया गया। मिल्कीपुर क्षेत्र के सेवरा स्थित बलदेव विद्यापीठ इंटर कॉलेज के छात्र पीयूष कौशल ने शनिवार को घोषित हुए परीक्षा परिणाम में 97.33 प्रतिशत अंक प्राप्त किया और अयोध्या जिला के टॉपर बने हैं। परिणाम आने के बाद से ही पीयूष के घर पर बधाई देने वालों का ताता लगा हुआ है।रविवार को फैजाबाद लोकसभा से सांसद लल्लू सिंह के भतीजे विक्रम सिंह ने पीयूष के घर पहुंच कर उसे सम्मानित किया और उसके उज्जवल भविष्य की कामना किया है। इसके अलावा मेधावी के पिता रामबाबू कौशल तथा माता पुष्पा देवी को भी सम्मानित किया गया। पीयूष को सम्मानित करने वालों में प्रमुख रूप से भाजपा नेता लाल चन्द्र चौरसिया,जिला पंचायत सदस्य बबलू पासी विनोद कौशल,रामलौट गुप्ता,महेश कौशल,आशीष कौशल,दीवान चन्द नारंग समेत कई भाजपा नेता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *