February 19, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

अज्ञात कारणों से लगी आग 10 परिवारों की गृहस्थी जलकर हुई राख, जिगनाही जंगल का मामला

1 min read
Spread the love

जंगल के बीच बसे 10 परिवारों की गृहस्थी जलकर राख, जिगनाही जंगल में लगी भीषण आग

फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद बेकाबू आग को बुझाया

मिल्कीपुर, अयोध्या।
जनपद के मिल्कीपुर तहसील क्षेत्र के खंडासा थाना क्षेत्र स्थित जिगनाही जंगल में लगी भीषण आग की चपेट में बकचुना ग्राम पंचायत के प्रसाद के पुरवा गांव के 10 परिवारों की संपूर्ण गृहस्थी जलकर खाक हो गई। घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियां आग बुझाने में जुटी रहीं, तब जाकर बेकाबू आग पर काबू पाया जा सका।
बताया गया कि बुधवार को अपराह्न अचानक जिगनाही गांव के जंगल में भीषण आग लग गई। आग इतनी जबरदस्त थी कि देखते ही देखते लगभग 3 किलोमीटर दूर में फैल गई। इसी जंगल के बीच बकचुना ग्राम पंचायत का एक मजरा पूरे रामप्रसाद भी स्थित है। तेज हवा के झोंकों के बीच अग्नि देवता ने विकराल रूप धारण करते हुए राम प्रसाद पुरवा स्थित 10 घरों को भी अपने आगोश में ले लिया और संपूर्ण गृहस्थी जलकर राख हो गई।
अग्निकांड की जानकारी पाकर अग्निशमन प्रभारी मिल्कीपुर प्रदीप कुमार पांडे, फायर कर्मी रमाशंकर सिंह, हरेंद्र पटेल, रामप्रसाद, हृदय राम विश्वकर्मा, दिनेश मिश्रा और संदीप भट्ट की टीम के साथ फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां लेकर मौके पर पहुंच गए। किंतु बेकाबू आग को बुझाने में सफलता न मिलते देख उन्होंने फायर ब्रिगेड की तीन और बड़ी गाड़ियां मंगाई।
आग की चपेट में आने से इन परिवारों का हुआ नुकसान अग्निकांड में सुखराम मौर्य, काशीराम, विश्राम, मनोज कुमार, अमेरिका प्रसाद, अभय, पप्पू मौर्य, कमलेश, राम आशीष और विनोद कुमार की संपूर्ण गृहस्थी जलकर नष्ट हुई है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *