वन कर्मियों की मिली भगत से प्रतिबंधित वेशकीमती हरे आम के पेड़ों पर वन माफियाओं द्वारा दिन दहाड़े धड़ल्ले से चलाया जा रहा आरा
1 min readवन कर्मियों की मिली भगत से प्रतिबंधित वेशकीमती फल देने वाले हरे आम के पेड़ों पर वन माफियाओं द्वारा दिन दहाड़े धड़ल्ले से चलाया जा रहा आरा
मिल्कीपुर अयोध्या
मामला वन रेंज कुमारगंज तथा इनायत नगर थाना क्षेत्र के गंगा सराय गांव स्थित आम के बाग का है।हरे भरे आम के पेड़ पर चला आरा, गाड़ी पर लोड होकर जा रही लकड़ी को उपनिरीक्षक ने पकड़ा
इनायत नगर थाना क्षेत्र के गंगासराय में ठेकेदार के द्वारा हरे-भरे आम के पेड़ पर चलाया गया आरा ठेकेदार के द्वारा गाड़ी पर लोड कर लकड़ी लेकर जा रहे बेचने मौके पर पहुंचे उप निरीक्षक अमर बहादुर पटेल के द्वारा गाड़ी को पकड़ा गया।
वहीं पर वन विभाग के रेंजर, वन विभाग के अन्य अधिकारियों को भी सूचना दी गई ।
वहीं पर वन विभाग के अधिकारियों से बात करने पर बताया कि सूचना मिली है और अधिकारियों को भेजा गया है जो की उचित कार्रवाई की जाएगी।
वहीं पर उपनिरीक्षक ने बताया कि लकड़ी लोड होकर जा रही थी जो की किसी प्रकार का लकड़ी का पेपर परमिट नहीं मिला ।
गाड़ी में लोड अवैध आम की हरी लकड़ी पाईं गईं हैं।
जो कि अवैध रूप से काटा गया है। जांच कर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी।

