February 19, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

अनियंत्रित होकर पेंड़ से टकराकर पलटा ट्रैक्टर,चालक की मौत

1 min read
Spread the love

गोण्डा। जनपद के कोतवाली कर्नलगंज क्षेत्र अन्तर्गत गोण्डा-लखनऊ हाइवे स्थित कादीपुर के पास किसी वाहन को बचाने के चक्कर में एक ट्रैक्टर पेड़ से टकराकर पलट गया,जिससे ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। हालत नाज़ुक होने के नाते वहां डाक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद उसे गोण्डा ले जाने की सलाह दी गई। जिसे नाजुक हालत में थाने पर तैनात ग्राम प्रहरी अमन सिंह के सहयोग से गोण्डा अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक सीतापुर जिले का रहने वाला बताया जा रहा है,जो ट्रैक्टर को लेकर मनकापुर जा रहा था। दुर्घटना की सूचना पुलिस द्वारा परिजनों को दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *