जिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया महिला मतदाता जागरूकता पिंक स्कूटी रैली
1 min readसोनभद्र
जिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया महिला मतदाता जागरूकता पिंक स्कूटी रैली
जनपद सोनभद्र में लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024 हेतु जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह ने महिला मतदाता जागरूकता अभियान (पिंक स्कूटी रैली) “मेरा सोनभद्र मेरी शान 01 जून को करें मतदान‘‘ का शुभारम्भ किया।
वही जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर पर उपस्थित लोगो को मतदान हेतु शपथ दिलाई इसके बाद पिंक स्कूटी रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
बताते चलें कि यह पिंक स्कूटी रैली गांव गांव जाकर महिलाओं को जागरूक करने का कार्य करेगी।
इस दौरान सोनभद्र बीएसए, डीपीआरओ सहित सबंधित गणमान्य मौजूद रहे।
बाइट : चंद्र विजय सिंह, जिलाधिकारी, सोनभद्र
बाइट : नमिता शरण, डीपीआरओ सोनभद्र
ब्यूरो रिपोर्ट

