पुलिस ने 01 नफर अभियुक्त को चोरी गयी वाटर सप्लाई मोटर के साथ किया गिरफ्तार
1 min readअयोध्या
जनपद के थाना कैंट जनपद अयोध्या पुलिस ने 01 नफर अभियुक्त को चोरी गयी वाटर सप्लाई मोटर के साथ किया गिरफ्तार।
श्रीमान् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अयोध्या श्री राजकरन नय्यर द्वारा अपराध एवं अपराधियो पर प्रभावी नियंत्रण हेतु चलाये जा रहे अभियान व श्रीमान् पुलिस अधीक्षक नगर श्री मधुबन कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर श्री शैलेन्द्र सिंह के दिशा निर्देशन व पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक श्री संजय मौर्य थाना कैण्ट जनपद अयोध्या के नेतृत्व में थाना कैण्ट पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत भगवती प्लाई वुड फैक्ट्री फतेहपुर सरैया से चोरी गये मोटर पम्प को आज दिनांक 14.04.2024 को समय करीब 14.20 बजे हाईवे की तरफ से पटैला की ओर जाने वाले मार्ग के तिराहे से 100 मीटर पहले अभियुक्त को गिरफ्तार कर अभियुक्त के कब्जे से चोरी गये मोटर पम्प को बरामद कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता– –
- योगेश यादव उर्फ शंकर बिहारी पुत्र स्व0 वशिष्ट यादव निवासी फतेहपुर सरैया थाना कैण्ट जनपद अयोध्या
बरामदगी – - एक अदद मोटर पम्प
सम्बन्धित मुकदमा –
1 मु0अ0सं0 138/2024 धारा 379/411 भा0द0वि0 थाना कैण्ट जनपद अयोध्या
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण –
1.प्र0नि0 श्री संजय मौर्य थाना कोतवाली कैण्ट, अयोध्या
2.उ0नि0 सुरेश कुमार पटेल चौकी प्रभारी औद्यौगिक क्षेत्र थाना कैन्ट जनपद अयोध्या
3.कां0 मंजेश सिंह थाना कैन्ट जनपद अयोध्या

