ईद की नमाज के साथ-साथ त्यौहार ईद-उल-फितर के दृष्टिगत शांति, सुरक्षा कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु प्रशासन रहा मुस्तैद
1 min read
जिलाधिकारी महोदया व पुलिस अधीक्षक महोदय सुलतानपुर के निर्देशन में जनपद में पर्याप्त पुलिस बल की डियुटी लगाकर ईद की नमाज को सकुशल संपन्न कराया गया ।

सुल्तानपुर
आज दिनांक 11.04.2024 को जिलाधिकारी महोदया व पुलिस अधीक्षक महोदय सुलतानपुर के निर्देशन में ईद की नमाज के साथ-साथ त्यौहार ईद-उल-फितर के दृष्टिगत शांति, सुरक्षा कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारियों एवं थाना प्रभारियों द्वारा अपने अपने थाना क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर सभी से शान्ति व सौहार्दपूर्ण तरीके से मिलजुलकर त्यौहार मनाने अपील की गयी । ड्यूटी में लगे अधि0/कर्मचारीगणों को सतर्कता पूर्वक ड्यूटी करने व त्यौहार को सकुशल संपन्न कराने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए ।
