February 19, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

हलियापुर इसौली विद्युत् उपकेंद्र की सप्लाई व्यवस्था ध्वस्त

1 min read
Spread the love

हलियापुर इसौली विद्युत् उपकेंद्र की सप्लाई व्यवस्था ध्वस्त

हलियापुर/इसौली

विद्युत् उपकेंद्र की सप्लाई पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है। कहने को तो सप्लाई 24 घंटे का आदेश है परन्तु प्रतिदिन सुबह 9 बजे हलियापुर/इसौली उपकेंद्र से सभी फीडर बंद कर दिए जाते हैं। शाम को 6 बजे सप्लाई बहाल होती है।हवा तेज़ होने का मैसेज डाल दिया जाता है। उक्त के संबंध में ग्राम वासियों द्वारा जब उपकेंद्र के नंबर पर बात की जाती है तो बताया जाता है कि जे ई का आदेश है। भीषण गर्मी से उपभोक्ता परेशान हैं। समय रहते यदि उच्चाधिकारी द्वारा उक्त समस्या का संज्ञान लेते हुए सप्लाई रोस्टर के अनुरूप बहाल न हुई तो उपकेंद्र के समस्त उपभोक्ता प्रदर्शन हेतु बाध्य होंगे।
उक्त संबंध में संबंधित जे ई उत्कल सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि उन्हें इस प्रकरण की जानकारी नहीं है,उपकेंद्र से जानकारी लेकर समस्या का हल निकाला जायेगा।
वही अगर बात किया जाय अगर कुमारगंज से ही सप्लाई हलियापुर आती है बिना किसी आदेश के के उत्कल सिंह के द्वारा सप्लाई 9:00 बजे बंद कर दी जाती है शाम को 6:00 बजे बहाल कराई जाती है और वहीं पर बात किया जाए गाजनपुर से सप्लाई इसौली और बल्दीराय आती है इसौली की भी सप्लाई इसौली से चलने वाले सभी फीडर उत्कल सिंह के द्वारा बिना किसी आदेश के बंद कर दिया जाता है और वहीं पर बात करें तहसील होने के नाते जहां पर एसडीओ अरुण यादव एसडीएम की बैठने की वजह से बल्दीराय की सप्लाई पूर्णता चलाई जाती है । अखिलेश सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *