February 19, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

अज्ञात कारणों से घर व गेहूं के खेत में लगी आग,दो घरों की गृहस्थी व तीन बीघा गेहूं जलकर हुआ राख,

1 min read
Spread the love

सुल्तानपुर

बल्दीराय तहसील क्षेत्र में अज्ञात कारणों से लगी आग,दो घरों की गृहस्थी जलकर राख।बल्दीराय ब्लाक क्षेत्र के पूरे शिवदत्त मजरे महुली गांव में सोमवार को आग लगने से दो सगे भाइयों के घरों की गृहस्थी राख हो गई।ग्रामीणों की मदद से किसी तरह आग बुझाई। राम धीरज यादव के घर में आज सुबह अचानक आग भड़क गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते, तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया।और बगल में रामधीरज यादव के भाई करम राज यादव के घर में आग लग गई। लपटें तेज होने बावजूद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया।अग्निकांड में छप्पर, कपड़े, अनाज समेत अन्य गृहस्थी जलकर राख हो गई।।वहीं मौके पर पहुंचे लेखपाल अमित यादव ने क्षति का आकलन किया जा रहा है। लेखपाल अमित यादव ने बताया कि दोनों घरों में लगभग 50 हजार का नुकसान हुआ है।।

जनपद के हलियापुर गांव के पास खेत में दोपहर दो बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई।आसपास के किसानों व ग्रामीणों ने बड़ी मेहनत से आग पर काबू पाया।आग से हलियापुर निवासी प्रदीप सिंह वा संदीप सिंह का तीन बीघा गेहूं जलकर राख हो गया ।।

अखिलेश सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *