राजकरण वैदिक पाठशाला इं कालेज के कार्यवाहक प्रधानाचार्य बने उदय नारायण तिवारी,
1 min readअयोध्या।
राजकरण वैदिक पाठशाला इं कालेज के कार्यवाहक प्रधानाचार्य बने उदय नारायण तिवारी,चतुर्थ नं वरीयता क्रम के प्रवक्ता को जिला विद्यालय निरीक्षक अयोध्या ने बनाया प्रधानाचार्य। ज्ञात हो कि पिछले कुछ समय से प्रवंधक हिमांशु त्रिपाठी के माध्यम से अवैध शुल्क वसूली के मामले में उदय नारायण तिवारी कर रहे थे विरोध ,जिस पर विद्यालय की प्रवंध समिति का एकल परिचालन का हुआ था आदेश।इस बीच विद्यालय के प्रधानाचार्य ने अपना त्यागपत्र दे दिया साथ ही दो प्रवक्ताओं ने प्रधानाचार्य का पद लेने से इंकार कर दिया।उदय नारायण तिवारी ने बताया कि विना किसी अवैध शुल्क के विद्यालय का संचालन किया जायेगा, मान्यता सहित शुल्क संकाय विवरण विद्यालय की दीवार पर अंकित करा दिया जाएगा,जो एक आदर्श विद्यालय के रूप में जनपद के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा।उदय नारायण तिवारी के प्रधानाचार्य बनने की सूचना मिलते ही लोगों ने बधाइयां देना शुरू कर दिया है, वहीं जि वि नि ने हस्ताक्षर भी प्रमाणित कर दिया है।

