February 18, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

खंड विकास अधिकारी की अध्यक्षता में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर ब्लॉक टास्क फ़ोर्स की बैठक सम्पन्न

1 min read
Spread the love

विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान माह अप्रैल संचारी रोग नियंत्रण अभियान ब्लॉक टास्क फ़ोर्स बैठक सम्पन्न

हैरिंग्टनगंज /अयोध्या

खंड विकास अधिकारी अखिलेश मिश्रा की अध्यक्षता में ब्लॉक टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न हुई । ज्ञात हो कि विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान 1अप्रैल से 30 अप्रैल-24 एवं दस्तक अभियान 10 से 30 अप्रैल24 के मध्य चलेगा, अभियान हेतु खंड विकास अधिकारी द्वारा समस्त विभागों को नियमित रूप से कार्य एवम निरीक्षण कर लोगों को संचारी रोगों से बचाव हेतु प्रेरित करने के लिए पंचायत भवन पर बैठक एवं प्रधान द्वारा आशा एवं आंगनबाड़ी का सहयोग से संचारी रोगों से बचाव हेतु एन्टीलार्वा एवं साफ सफाई हेतु अभिमुखीकरण किया गया । बीएमसी यूनिसेफ द्वारा नियमित टीकाकरण के प्रति उदासीन परिवारों को टीकाकरण हेतु सभी विभागों के सहयोग से टीकाकरण हेतु सहयोग मांगा गया । इस दौरान एडीओ पंचायत अरविंद कुमार, एडीओ (आईएसबी) एवम् बीएमसी यूनिसेफ प्रतियूष चौधरी,बाल विकास परियोजना अधिकारी, खण्ड शिक्षा अधिकारी आदि मौजूद रहे।

राकेश कुमार मिश्रा मंडल ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *