लोकसभा प्रत्याशी बहुजन समाज पार्टी से प्रत्याशी बनाए जाने के बाद कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल
1 min readमिल्कीपुर अयोध्या
आज दिनांक 21.3.2024 को बहुजनसमाज पार्टी के लोकसभा प्रभारी माननीय सच्चिदानंद पांडेय उर्फ सचिन पांडेय 273 सुरक्षित विधानसभा मिल्कीपुर जनपद अयोध्या के बारुन बाजार, चमनगंज ,कुचेरा बाजार ,सेवरा मोड, मिल्कीपुर बाजार में लोगों से संपर्क करते हुए आशीर्वाद लिया ,उसके बाद तहसील मिल्कीपुर में अधिवक्ता बंधुओं से मुलाकात कर आशीर्वाद एवं सहयोग की अपील किया। तहसील प्रांगण में पहुंचने पर माननीय सच्चिदानंद पांडेय जी का बड़े हर्ष उल्लास के साथ स्वागत हुआ ,और अधिवक्ता बंधुओं द्वारा समर्थन करने का आश्वासन मिला। जनसंपर्क के दौरान प्रभारी के साथ बहुजन समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री कृष्ण कुमार पासी जी, जिलासचिव अमरनाथ शर्मा, अकबर खान, योगेंद्र कुमार तिवारी, आनन्द शुक्ला, उमाशंकर दुबे एडवोकेट, छोटेलाल रावत एडवोकेट,राम करन मौर्य, चंद्र कुमार कोरी, जीतबहादुर रावत, मुन्नन अली, योगेंद्र कुमार गौतम, द्वारिका पाल, सत्य नारायन यादव,राम प्रकाश शर्मा व सैकड़ो कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे। दिनेश कुमार

