75 ग्राम अवैध स्मैक के साथ पुलिस ने एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार भेजा जेल
1 min readअयोध्या
थाना – गोसाईगंज,जनपद अयोध्या
अन्तर्राष्टीय बाजार मे करीब 10 लाख से उपर कीमत की कुल 75 ग्राम नाजायज स्मैक के साथ 01 नफर अभियुक्त को थाना गोसाईगंज की पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा गया ।
श्रीमान् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद अयोध्या के दिशा-निर्देशन में तथा श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय ग्रामीण एवं श्रीमान सहायक पुलिस अधीक्षक महोदय क्षेत्र सदर के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण एंव वान्छित अभियुक्तों की गिरफ्तारी तथा आगामी लोकसभा चुनाव व त्योहार होली के दृष्टिगत हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक परशुराम ओझा थाना गोशाईगंज जनपद अयोध्या के नेतृत्व में थाना गोसाईगंज जनपद अयोध्या की पुलिस द्वारा गोपालपुर गौहनिया मोडं थाना गोशाईगंज जनपद अयोध्या के पास से 01 नफर अभियुक्त मनोज यादव पुत्र शिवशंकर यादव निवासी समदा जोगापुर थाना गोशाईगंज जनपद अयोध्या उम्र करीब 30 वर्ष को कुल 75 ग्राम अवैध स्मैक के साथ दिनांक 18.03.2024 को समय 20.45 बजे गिरफ्तार किया गया जिसके सम्बन्ध में थाना गोसाईगंज में मु0अ0स0 54/2024 धारा 08/21 NDPS Act पंजीकृत कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय भेजा गया ।
पंजीकृत अभियोग-
मु0अ0स0- 054/2024 धारा 08/21 NDPS Act थाना गोसाईगंज जनपद अयोध्या ।
गिरफ्तार किये गये अभियुक्त का नाम-
मनोज यादव पुत्र शिवशंकर यादव निवासी समदा जोगापुर थाना गोशाईगंज जनपद अयोध्या उम्र करीब 30 वर्ष ।
बरामदगी का विवरण-
कुल 75 ग्राम अवैध स्मैक बरामद ।
आपराधिक इतिहासः-
- मु0अ0सं0 21/2018 धारा 354,457,506 भादवि थाना गोसाईगंज अयोध्या ।
- मु0अ0सं0 332/2021 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट थाना गोसाईगंज अयोध्या ।
- मु0अ0सं0 391/2020 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना गोसाईगंज जनपद अयोध्या ।
4.मु0अ0सं0 392/2020 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना गोसाईगंज जनपद अयोध्या ।
5.मु0अ0सं0 33/2022 धारा 3(1) यूपी गैंगेस्टर एक्ट थाना गोसाईगंज जनपद अयोध्या । - मु0अ0सं0 54/2024 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट थाना गोसाईगंज जनपद अयोध्या ।
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली टीम का विवरण - प्रभारी निरीक्षक परशुराम ओझा थाना गोशाईगंज जनपद अयोध्या ।
- उ0नि0 राजेश चन्द्र पाल थाना गोसाईगंज जनपद अयोध्या ।
- उ0नि0 कमलेश कुमार थाना गोशाईगंज जनपद अयोध्या ।
- हे0का0 राजेश कुमार राजभर थाना गोसाईगंज जनपद अयोध्या ।
- हे0का0 आयुष यादव थाना गोसाईगंज जनपद अयोध्या ।
- का0 राहुल यादव थाना गोसाईगंज जनपद अयोध्या ।

