February 18, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

उच्च प्राथमिक विद्यालय उमरेहंडा में क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई-कक्षा-6-7-8-के बच्चों ने किया प्रतिभाग

1 min read
Spread the love

बिसंडा-19-मार्च

यूपीएस , उमरेहंडा में क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें कक्षा 6, 7,8 के बच्चों द्वारा प्रतिभाग किया गया। क्विज में विभिन्न विषयों के बहुविकल्पीय एवं अतुलघुत्तरीय प्रश्नों को पूछा गया। क्विज में सफल बच्चों को शील्ड एवं स्टेशनरी देकर पुरस्कृत किया गया। क्विज का उद्घाटन खंड शिक्षा अधिकारी किशन कुमार द्वारा किया गया। गणित शिक्षक अब्दुल इरशाद द्वारा मंच का संचालन किया गया। निर्णायक मंडल में श्रीमती संगीता देवी एआरपी, आकिब जावेद संकुल शिक्षक, मनु लाल संकुल शिक्षक रहे। क्विज में कक्षा 8 से गौरव, सत्यम,काजल, देशराज कक्षा 7 से वर्षा, राखी ,अनुज, रमाकांत एवं कक्षा 6 से सनत ,पलक अंकुश ने प्रतिभाग किया।जिसमें प्रथम टीम उमंग ,द्वितीय स्थान पर तरंग एवं तृतीय स्थान पर सारंग टीम रही। प्राथमिक विद्यालय उमरेहंडा के प्रधानाध्यापक जय नारायण गुप्ता जी, सहायक अध्यापक पूजा यादव जी एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय उमरेहंडा के इंचार्ज प्रधानाध्यापक कमलेश कुमार गुप्ता उपस्थित रहे।

खबर द्वारा आकिब जावेद शिक्षक

अपनी बात आमजनमानस तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम अवध स्पीड न्यूज

समस्त भारतवासियों से अनुरोध🙏-वृक्ष नहीं होंगे तो बादलों को कौन आमंत्रित करेगा-वृक्ष है -तो जल है🌧️आक्सीजन बाबा-रामकृष्ण अवस्थी-शिक्षा मित्र 🇮🇳 ( बेटा माँ भारती का)🇮🇳-प्राथमिक विद्यालय खुरहण्ड-क्षेत्र-महुआ जनपद -बाँदा (उत्तर प्रदेश) के स्वतः 🌳वृक्षारोपण अभियान को सभी आगे बढाएं🌳- एक सदस्य 🌳-एक वृक्ष स्वतः लगाएं🌳 ।। स्वतः गुठली बैंक बनाकर पौंध तैयार करें, 🌱एक दूसरे को पौंधा दान देकर 🌱धरा को हराभरा बनाएं🌱।। घर-घर तुलसी 🌿.हर घर तुलसी🌿।।🌽सेहत का राज-मोटा अनाज🌽।।🧘‍♂️योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं🧘‍♀️।।☔
संपर्क सूत्र-9695638703

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *