गैस सिलेंडर फटने से घर गरीब का सारा सामान जलकर हुआ राख
1 min readमिल्कीपुर/अयोध्या

खबर थाना खंडासा अंतर्गत ग्राम मटेरा से है जहां पर भीषण अग्निकांड से घर जलकर हुआ राख लाखों का हुआ नुकसान गरीब परिवार का रो-रो कर बुरा हाल घर से बेघर हुआ गरीब परिवार,अयोध्या जनपद थाना खंडासा अंतर्गत बहादुरगंज चौराहा ग्राम मटेरा मौजा कौराहा में सुरेश महारा पुत्र बुद्धू के घर में अचानक बीतीरात समय 10:40 बजे गैस सिलेंडर फटने से हुआ बड़ा हादसा घर जलकर हुआ राख लाखों का हुआ नुकसान अब कैसे होगा, गरीब परिवार के घर का गुजारा घर से बेघर हुआ गरीब परिवार, भीषण अग्निकांड की जानकारी मिलते ही सुनील कुमार तिवारी अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे, सुनील कुमार तिवारी जिला संयोजक श्रम प्रकोष्ठ ने बताया कि हरिकुमार तिवारी सेक्टर प्रमुख भारतीय जनतापार्टी के घर पर श्री सत्यनारायण कथा का आयोजन हुआ था, कथा में पूरी टीम के साथ उपस्थित थे तभी अचानक बीती रात समय 10:40 बजे आग लगने की जानकारी मिली और सोरगुल सुना तब अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचा, तो देखा गैस सिलेंडर फटने से घर में भीषण आग लगी है अपनी टीम के साथ आग बुझाने में जुट गया, अपनी जान पर खेलकर आग में फंसे व्यक्ति को सुरक्षित आग से निकाला, हालाकि अग्निकांड में शारीरिक नुकसान किसी को नहीं हुआ लेकिन घर का धन-धान्य जलकर राख हो गया लाखों का हुआ नुकसान भीषण अग्निकांड से गरीब परिवार का रो रो कर बुराहाल है जिससे गरीब परिवार को गुजारा करना अब बहुत मुश्किल होगा बहुत गरीब परिवार है घर से हुआ बेघर, अग्निकांड की सूचना मंगलवार सुबह लगभग 7:00 बजे हल्का लेखपाल विजेंद्र मिश्रा को दी गई लेखपाल ने आर्थिक सहयोग दिलाने की बात कही।
राकेश कुमार मिश्रा मंडल ब्यूरो
