February 18, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

रामलला दर्शन हेतु आने वाले श्रद्धालुओं को अब रात्रि में भी मिलेगा निशुल्क भोजन

1 min read
Spread the love

अयोध्या में रामलला के दर्शनार्थियों को अब रात में भी निशुल्क भोजन

अयोध्या

रामलला दर्शन हेतु आने वाले श्रद्धालुओं को अब निशुल्क भोजन प्रसाद शुरू कर दिया गया है। महावीर मंदिर ट्रस्ट पटना द्वारा संचालित अमावा राम मंदिर में निशुल्क राम रसोई कल दिनांक 16 मार्च 2024 से रात्रि में भी शुरू कर दी गई है जिसका समय शाम 7:30 बजे से रात 9:30 बजे तक है। अभी तक यह राम रसोई केवल दिन में 11:00 से 3:00 तक चलाई जा रही थी। राम रसोई में पहले ही रात्रि में लगभग ढाई हजार भक्तों के साथ-साथ अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे एवं राम रसोई का भोजन प्रसाद ग्रहण किया। महावीर मंदिर ट्रस्ट पटना एवं अमावा राम मंदिर न्यास अयोध्या के सचिव आचार्य किशोर कुणाल ने बतलाया कि इस राम रसोई के लिए भक्तों से किसी भी प्रकार का दान नहीं लिया जाता और यह पूर्णतया निशुल्क है।
(किशोर कुणाल)
सचिव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *