February 18, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

वॉलीबॉल प्रतियोगिता की चैंपियन बनी पीसीडीए प्रयागराज

1 min read
Spread the love

वॉलीबॉल प्रतियोगिता की चैंपियन बनी पी सी डी ए प्रयागराज

फाइनल मुकाबले में ग्वालियर की टीम को हराया

मिल्कीपुर//अयोध्या

पूर्व विधायक स्वर्गीय पंडित हरिनाथ तिवारी स्मारक ओपन वॉलीबाल डेनाईट टूर्नामेंट के फाइनल में पीसीडीए प्रयागराज ने ग्वालियर को 25-19,25-23 से हरा कर खिताब पर कब्जा किया। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया जिसमें कुल आठ टीमें क्रमशः स्पोर्टस हॉस्टल अयोध्या,पीसीडीए प्रयागराज,टिकरा बाराबंकी,ग्वालियर,टीडी कॉलेज जौनपुर, एनईआर गोरखपुर,सुल्तानपुर व रसूलाबाद ने प्रतिभाग किया।
टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल मैच में ग्वालियर ने स्पोर्टस हॉस्टल अयोध्या को 21-15, 21-17 के सीधे सेटों में हराकर फाइनल में जगह बनाई।जबकि दूसरा सेमीफाइनल मैच पीसीडीए प्रयागराज व सुल्तानपुर के बीच खेला गया जिसमें प्रयागराज ने सुल्तानपुर को 21-11,21-19 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। देर रात में हुए फाइनल मुकाबले में प्रयागराज की टीम ग्वालियर को हराकर टूर्नामेंट की चैंपियन बनी। टूर्नामेंट आयोजकों ने प्रयागराज टीम के कप्तान श्रीराम सोनकर को खिलाड़ियों सहित विजेता ट्रॉफी को प्रदान किया।
प्रतियोगिता के आयोजक मंडल में शामिल विनय कुमार तिवारी,मो वसीम खान,अनिल कुमार दुबे,श्याम कुमार,उदयराज यादव,मनोज कौशल,मो हुसैन,संदीप कौशल,मोनू,मो आदिल,मो सादाब समेत कुचेरा वॉलीबाल क्लब के सभी सदस्य व बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *