जिला अधिवक्ता संघ बाँदा की नई कार्यकारिणी का शपथग्रहण कार्यक्रम धूमधाम के साथ आयोजित
1 min readजिला अधिवक्ता संघ बाँदा की नई कार्यकारिणी ने शनिवार को समारोह पूर्वक शपथ ग्रहण की
बांदा -16-मार्च
– माननीय न्यायामूर्ति अनीस कुमार गुप्ता ने उन्हें शपथ दिलाई और बार व बेंच के हवाले से अधिवक्ताओं को अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहने की सलाह दी।
अधिवक्ता संघ परिसर में आयोजित समारोह में शपथ ग्रहण समारोह इल्डर्स कमेटी अध्यक्ष अशोक अवस्थी की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। जनपद न्यायामूर्ति ने संघ के पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों को सामूहिक रूप से शपथ दिलाई। न्याय और गरिमा का महत्व बताया। संघ अध्यक्ष अशोक दीक्षित ने कहा कि निष्ठा और इमानदारी से वकालत करने का संकल्प दिलाया।
कहा कि बांदा बार के अधिवक्ता उच्च न्यायालय के जस्टिस पदों तक पहुंचे हैं। महासचिव रामप्रकाश शिवहरे ने कहा कि उन्हें बांदा बार की सदस्यता पर गर्व है।इन्होंने ने मंच पर सम्बोधित किया पूर्व अध्यक्षों शंकर सिंह, रामस्वरूप सिंह,, राजेश दुबे ,अवधेश गुप्ता, राम-लखन सिंह राजपूत,आनंद सिंहा ,अशोक त्रिपाठी,रामकृष्ण त्रिपाठी ,राकेश सिन्हा ने किया सम्बोधित,समारोह में कई वरिष्ठ अधिवक्ताओं को नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने न्यायाधीशो को बैज पहनाकर सम्मानित किया। सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्जवलन हुआ। डॉ चंद्रिका प्रसाद दीक्षित ललित ने कविता पेश की। समारोह में लगभग सभी न्यायिक अधिकारी और अधिवक्ता उपस्थित रहे। अंत में संघ के महासचिव रामप्रकाश शिवहरे ने सभी का आभार जताया। गुडेद्र प्रकाश न्यायधीश व आयुषी त्रिपाठी ने मंच का संचालन किया, इस मौके पर नगरपालिका अध्यक्ष मालती बासु, पूर्व कैबिनेट मंत्री विशम्बर निषाद,अजय प्रजापति, राजा भैया मिश्रा, सूर्य प्रकाश, राजकुमार राज पूर्व ,अभिसार दीक्षित,चेयरमैन,ओमप्रकाश गौतम,सत्य देव त्रिपाठी, पूर्व राजकुमार शिवहरे, पूर्व प्रधानाचार्य बाबूलाल गुप्ता, एन के मिश्रा, जनपद के पत्रकार सुनील सक्सेना, चंद्रशेखर तिवारी शिवकुमार बड़कू, पूरन राय ,संजय मिश्रा, अभिषेक गंगेले लाला त्रिवेदी, के.के. गुप्ता ,आदि आदि मौजूद रहे l





अपनी बात आमजनमानस तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम अवध स्पीड न्यूज
समस्त भारतवासियों से अनुरोध🙏-वृक्ष नहीं होंगे तो बादलों को कौन आमंत्रित करेगा-वृक्ष है -तो जल है🌧️आक्सीजन बाबा-रामकृष्ण अवस्थी-शिक्षा मित्र 🇮🇳 ( बेटा माँ भारती का)🇮🇳-प्राथमिक विद्यालय खुरहण्ड-क्षेत्र-महुआ जनपद -बाँदा (उत्तर प्रदेश) के स्वतः 🌳वृक्षारोपण अभियान को सभी आगे बढाएं🌳- एक सदस्य 🌳-एक वृक्ष स्वतः लगाएं🌳 ।। स्वतः गुठली बैंक बनाकर पौंध तैयार करें, 🌱एक दूसरे को पौंधा दान देकर 🌱धरा को हराभरा बनाएं🌱।। घर-घर तुलसी 🌿.हर घर तुलसी🌿।।🌽सेहत का राज-मोटा अनाज🌽।।🧘♂️योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं🧘♀️।।☔
संपर्क सूत्र-9695638703
